नामली में लहसुन व्यापारी शिवम का मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
⚫ सूचना मिलती हुई पुलिस पहुंची मौके पर
⚫ पीएम के बाद शव रखकर किया प्रदर्शन
⚫ घटना कि शंका में पांच लोगों के नाम बताएं परिजनों ने
हरमुद्दा
रतलाम, 13 फरवरी। जिले के नामली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर में रेलवे ब्रिज के यहां पर लहसुन व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव रखकर थाने के सामने प्रदर्शन किया गया। परिजनों ने घटना में शंकास्पद पांच लोगों के नाम बताएं हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नामली निवासी लहसुन व्यापारी शिवम पिता कन्हैयालाल राठौड़ सेमलिया रोड का शव रेलवे ब्रिज के यहां पर मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गायत्री सोनी सहित अन्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। शिवम की हत्या के आशंका में परिजनों सहित अन्य ने थाने के सामने शव को रखकर प्रदर्शन किया।

गुरुवार से घर नहीं आया था शुभम
परिजनों ने बताया कि शिवम गुरुवार सुबह 10 से 11 बजे गया था। उसे कुछ लोग बुलाने आए थे। रात को 10 बजे बाद भी कुछ लोग आए थे और शिवम के बारे में पूछ रहे थे।
शंका के आधार पर पांच के जिला प्रकरण दर्ज
पुलिस ने परिजनों की शंका के आधार पर चंदन पिता महेश शर्मा निवासी रतलाम, अभिजीत पिता तेजकरण अग्रवाल निवासी नामली, पराग शर्मा पिता महेश शर्मा निवासी रतलाम, महेश शर्मा निवासी रतलाम और अनुराग पिता तेजकरण अग्रवाल निवासी नामली के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
Hemant Bhatt