जानलेवा हमला : चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो बड़े और चार नाबालिग पुलिस की गिरफ्त में

जानलेवा हमला : चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो बड़े और चार नाबालिग पुलिस की गिरफ्त में

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

⚫ शादी में डांस करने को लेकर हुआ था विवाद

हरमुद्दा
रतलाम, 28 अप्रैल। त्रिवेणी मेला ग्राउंड पर रविवार को हाट बाजार में कपड़े लेने आए फरियादी नितिन माल के साथ अज्ञात लोगों द्वारा मोबाइल पर उसका फोटो दिखाने के बाद चाकू से जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने दो बड़े और चार नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

सीसीटीवी फुटेज से आए आरोपी पहचान में

थाना दीनदयाल नगर पर अपराध क्रमांक 321/25 धारा 109, 3(5)BNS का अज्ञात आरोपी  के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  थाना दीनदयाल नगर की टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसी टीवी कैमरा के फुटेज देखे गए व आरोपियों की पहचान की गई। 

दो बड़े और चार नाबालिग ने दिया घटना को अंजाम

घटना रवि पिता नाथू मुनिया 20 वर्ष मोतीनगर, सावन पिता अंबाराम निनामा 21 वर्ष मोती नगर , तथा अन्य 04 नाबालिक साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया।

शादी में डांस करने को लेकर हुआ था विवाद

15 दिन पूर्व रवि मुनिया के साथ शादी में डांस करने की बात को लेकर ईश्वर नगर में नितिन से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर रवि ने अपने साथियों के साथ मिलकर नितिन पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। घटना में 6 लोगों शामिल थे जिनमें से दो बालिक व चार नाबालिक है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया थाना प्रभारी, उप निरीक्षक सचिन डावर, देवीलाल पाटीदार, आरक्षक बिलर सिंह, दीपक सिंह, अवधेश परमार, मकन, संदीप की सराहनीय भूमिका रही।