कारोबार सरोकार : रतलाम में होगा 27 जून को रीजनल राइज कॉन्क्लेव का आयोजन, आएंगे मुख्यमंत्री
⚫ कॉनक्लेव में 2500 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित
⚫ कैबिनेट मंत्री ने की अधिकारियों के साथ बैठक, दिए निर्देश
⚫ रीजनल राइज कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री करेंगे सफल उद्योगपतियों से चर्चा
⚫ होगा भूमि पूजन और लोकार्पण
हरमुद्दा
रतलाम, 21 जून। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए रतलाम में 27 जून को रीजनल राइज कॉन्क्लेव का आयोजन अम्बेडकर ग्राउण्ड में होगा। कॉन्क्लेव में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। कॉनक्लेव को लेकर कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक तैयारी के लिए निर्देश दिए।
कॉनक्लेव में 2500 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित
शहर में राज्य स्तरीय रीजनल इंडस्ट्रीज, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट(राइज) कॉनक्लेव 27 जून को अंबेडकर मैदान होना प्रस्तावित है। कॉनक्लेव में 2500 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित होगें। इसमें एक लाख पात्र को स्व रोजगार के लिए ऋण वितरण किया जाएगा। 350 करोड़ से अधिक की लागत के 35 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों व क्लस्टर में भवनों का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। 1500 करोड़ से अधिक निवेश की 50 से अधिक इकाइयों का भूमिपूजन व लोकार्पण होगा। कॉनक्लेव में 500 से अधिक उद्यमियों को आश्रय पत्र व भूमि आवंटन किया जाएगा। 500 से अधिक युवाओं को आफर लेटर का वितरण होगा। मुख्यमंत्री द्वारा 100 से अधिक लाभार्थियों को लोकमाता देवी अहिल्याबाई प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना के तहत अनुदान दिया जाएगा।
उद्योगपतियों और निवेशकों के होंगे तीन अलग-अलग सेशन
मुख्यमंत्री द्वारा उद्योगपतियों एवं निवेशकों से तीन सेशन में अलग-अलग वन टू वन चर्चा की जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक व्यस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हितग्राहियों के ऋण वितरण की तैयारी पूर्व से रखे।
सफल उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री
सफल उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। इसके लिए हितग्राहियों की सूची तैयार कर ले। कॉनक्लेव आयोजन के संबंध में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह थे बैठक में मौजूद

कॉनक्लेव के संबंध में मंत्री श्री काश्यप ने कलेक्टर बाथम, एसपी श्री कुमार, एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौड़, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम शहर एवं प्रभारी कमिश्नर नगर निगम रतलाम अनिल भाना मौजूद थे।
Hemant Bhatt