चेकिंग में कार्रवाई : 43 लाख 20 हजार रुपए की 500 पेटी अवैध शराब जब्त
⚫ आरोपी चालक कालूराम गोदारा को किया गिरफ्तार
⚫ कंटेनर चंडीगढ से शराब लेकर जा रहा था बड़ोदा गुजरात
हरमुद्दा
जावरा/रतलाम, 21 जून। अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध जावरा पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई। कंटेनर से ले जाए जा रही 500 पेटी शराब चेकिंग के दौरान पकड़ी गई। कंटेनर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर ट्रैफिक सूबेदार सोनू वाजपेई द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान संदिग्ध कंटेनर की दी गई। सूचना पर जावरा उज्जैन रोड पर 8 लेन दिल्ली मुंबई हाइवे के पास से ट्रक कंटेनर नंबर MH 14 JL 9333 से 500 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 43 लाख 20 हजार रुपए की आरोपी चालक कालूराम पिता मालाराम गोदारा उम्र 37 साल निवासी बेहल, भिवानी हरियाणा से जब्त की गईं। आरोपी शराब का कंटेनर चंडीगढ से बड़ोदा गुजरात लेकर जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध थाना औधोगिक क्षत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 387/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम का विवेचना में लिया गया है।
इस प्रकार की मिली शराब
⚫ 200 पेटी बडवाइजर बियर शराब
⚫ 100 पेटी रायल चैलेंज शराब
⚫ 100 मैकडावेल शराब
⚫ 100 पेटी रायल स्टेज शराब
⚫ एक कण्टेनर
इनकी रही सरहानीय भूमिका
पुलिस की इस कार्रवाई में उनि वी डी जोशी (थाना प्रभारी औ क्षेत्र जावरा), ट्रफिक सूबेदार उप निरीक्षक सोनू वाजपेयी, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप सिंह तोमर, समरथ वर्मा, आरक्षक कन्हैया, मनीष पाटीदार, दीपराजसिंह, अभिजीतसिंह तोमर व टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Hemant Bhatt