आत्महत्या : डिप्रेशन में आई छात्रा ने खाई सल्फास, हुई मौत
⚫ डॉक्टर बनने की राह पर थी छात्रा
⚫ भाजपा किसान मोर्चा नामली मंडल के अध्यक्ष की है बेटी
⚫ बेटी ने बताया मां को, तत्काल लाए मेडिकल कॉलेज
⚫ उपचार के दौरान हुई मौत
हरमुद्दा
रतलाम, 20 जून। नामली के समीपस्थ गांव पंचेड़ की रहने वाली छात्रा पूजा ने बीती शाम सल्फास की गोली खाली।
हायर सेकेंडरी की परीक्षा में कम अंक आने के बाद से डिप्रेशन में थी। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान मोर्चा नामली मंडल के पंचेड़ निवासी अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी की बेटी पूजा (19) ने गुरुवार की शाम को गेहूं में रखने की सल्फास खाली थी। इस दौरान मां कहीं पास में गई थी। जब मां आई तो उन्हें जानकारी दी कि घबराहट हो रही है। मैंने सल्फास खाली। तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर ईलाज के दौरान मौत हो गई। पीएम के पश्चात शुक्रवार को शव परिजनों को सौपा गया। गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
डॉक्टर बनने की थी अभिलाषा
पूजा चौधरी साइंस बायो की छात्रा थी। उसको उम्मीद थी कि हायर सेकेंडरी में अच्छे अंक मिलेंगे, लेकिन अंक कम मिले। इस टेंशन में निरंतर रहने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई और आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्रा पूजा की अभिलाषा डॉक्टर बनने की थी।
Hemant Bhatt