रेल यात्री सरोकार : यात्री देख सकेंगे प्रकृति के नज़ारे, पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 26 जुलाई से फिर

रेल यात्री सरोकार : यात्री देख सकेंगे प्रकृति के नज़ारे, पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 26 जुलाई से फिर

सप्ताह में प्रति शनिवार व रविवार को चलेगी

⚫ 24 जुलाई से बुकिंग शुरू

 हरमुद्दा
इंदौर, 23 जुलाई। प्रकृति से सरोकार रखने वाले आमजन के लिए अच्छी खबर है कि रेलयात्री हेरिटेज ट्रेन के माध्यम से प्रकृति के नजारे देख सकेंगे। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की माँग को ध्यान में रखते हुए पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन शुरू की जा रही है। यह ट्रेन 26 जुलाई से प्रति शनिवार एवं रविवार को चलेगी। 24 जुलाई से बुकिंग शुरू होगी। 

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि ट्रेन संख्‍या 52965 पातालपानी - कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चलकर 13.05 बजे कालाकुंड पहुँचेगी तथा वापसी में ट्रेन संख्‍या 52966 कालाकुंड - पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे चलकर 16.30 बजे पातालपानी पहुँचेगी।

दो एसी चेयर कार

इस ट्रेन में दो एसी चेयरकार C1 व C2 एवं तीन नॉन एसी चेयर कार D1 , D2 व D3 रहेंगे।

आने जाने के लिए लेना होगा अलग-अलग टिकट

इस हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा। इस ट्रेन के एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया रुपए 265/- एवं नॉन एसी चेयर कार का किराया रुपए 20/- प्रति टिकट प्रति व्‍यक्ति रहेगा ।

24 जुलाई से बुकिंग शुरू

ट्रेन संख्या 52965/52966 पातालपानी- कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की बुकिंग  24 जुलाई, 2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए  कृपया  www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।