सामाजिक सरोकार : सखियों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक सरोकार : सखियों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नवांकुर सखी हरियाली यात्रा को करेगी सार्थक : किशोर पाटनवाला 

हरमुद्दा
रतलाम, 24 जुलाई। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा हरियाली यात्रा का शुभारंभ ग्राम सातरूंडा पहाड़ी पर नवांकुर संस्था आदर्श लोक कल्याण समिति के माध्यम से किया गया।
सखियों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य वक्ता पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किशोर पाटनवाला ने कहा कि परिषद की योजना "नवांकुर सखी" हरियाली यात्रा को निश्चित रूप से सार्थक करेगी और इस बीज को एक पौधे के रूप में विकसित करने में इन सखियों का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल  जायसवाल ने सभी को हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं दी और परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

करना होगा सार्थक कार्य

विशेष अतिथि समाजसेवी पवन जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार की योजना में प्रत्येक महिला को इस बीज को बच्चों की तरह जीवित रखने का कार्य करना होगा।

नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

पुलिस थाना प्रभारी अय्यूब खान ने उपस्थित सभी सखियों एवं नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई एवं पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

भविष्य में होगा 5500 पौधों का रोपण

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि नवांकुर सखी कार्यक्रम योजना की संपूर्ण भूमिका रखते हुए कहा कि विकासखंड में सखियों के माध्यम से 5500 बीजों का वितरण कर आने वाले समय में पौधों का  रोपण किया जाएगा।

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था अध्यक्ष ओम प्रकाश पाटीदार, समाजसेवी नरेंद्र श्रेष्ठ, एमएसडब्ल्यू छात्र नवीन पाल , मेंटर मेघा श्रोत्रिय, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष गोवर्धन लाल पाटीदार, सदस्य जमनालाल पाटीदार, गोपाल कुमावत, समाजसेवी रामलाल सोलंकी, गजराज बंजारा, लखन बंजारा सहित ग्रामीण जन एवं  महिला सखियां उपस्थिति रही।

अतिथियों ने किया पौधों का रोपण

कार्यक्रम समापन पर सभी सखियों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 11 पौधों का रोपण अतिथियों द्वारा किया गया।