विद्यार्थी और सड़क : स्कूल पहुंच मार्ग की खस्ता हाल बताने के लिए विद्यार्थी पहुंचे कलेक्ट्रेट
⚫ जिला पंचायत सीईओ ने उनके समक्ष बैठकर जानी समस्या
⚫ कार्रवाई के लिए सैलाना जनपद पंचायत सीईओ को दिए निर्देश
हरमुद्दा
रतलाम 8 जुलाई। जिले के आदिवासी क्षेत्र सैलानी विकासखंड के गांव के बच्चे मंगलवार को सुबह सड़क की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। विद्यार्थियों की बातों को सुनने के लिए जिला पंचायत सीईओ बच्चों के समक्ष बैठे और उनसे समस्या जानी। बच्चों ने बताया कि स्कूल जाने में सड़क समस्या है। बारिश में काफी दिक्कत होती है। इस मामले में बच्चों को आश्वस्त करते हुए सैलाना जनपद के सीईओ को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।

हुआ यूं कि मंगलवार को ग्राम पिपलीपाडा पंचायत सांसर तहसील सैलाना के स्कूली बच्चे एवं ग्रामवसियों ने सड़क समस्या के निराकरण के लिए आवेदन जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव को दिया।
नहीं है पक्का रास्ता
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सांसर के पिपलीपाड़ा गांव तहसील मुख्यालय से 5 से 7 किमी की दूरी पर है। ग्राम शिवगढ़ के रास्ते से जुड़ने वाले मार्ग पुलिया के पास से कट चुका है जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है। दूसरा मार्ग ग्राम सकरावदा से जोड़ने वाला रास्ता कीचड़ से ग्रसित है। पक्का रास्ता नहीं है। जिससे स्कूल जाने में बच्चों को समस्या आती है। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रीवास्तव ने सीईओ जनपद सैलाना को समस्या का निराकरण करने के लिए निर्देश दिए।
गांव के अंदर की सड़क है तो पंचायत स्तर से होगा समाधान
सीईओ जनपद पंचायत सैलाना को निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया हैं। यदि अंतर ग्रामीण सर्तकता वाली सड़क है तो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रस्ताव भेजा जाएगा। गांव के अंदर की सड़क है तो पंचायत स्तर पर सड़क निर्माण किया जाएगा।
सड़क कौन सी है करवा रहे हैं पता

स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों के सड़क की समस्या बताई। ग्राम में सम्पर्कता वाली सड़क है या गांव के अंदर की सड़क है पता करवा रहे है। ग्राम पंचायत में 15वें वित्त की राशि मिलती है, उससे निराकरण करवाएगे।
⚫ श्रृंगार श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत, रतलाम
Hemant Bhatt