स्कूलों बसों की हुई चेकिंग : आपातकालीन खिड़की के आगे लगी मिली सीट

स्कूलों बसों की हुई चेकिंग : आपातकालीन खिड़की के आगे लगी मिली सीट

नहीं मिली एच.एस.आर.पी प्लेट

⚫ स्कूल के 5 वाहनों से 15000 रुपए वसूल

⚫ 28 में से 23 मिले नेत्र परीक्षण में फिट

हरमुद्दा
रतलाम 14 फरवरी। जिले में स्थित स्कूलों में संचालित होने वाली बसों की शनिवार को चेकिंग की गई। जिसमें स्कूल बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पी.यू.सी., आपातकालीन खिड़की व दरवाजे, एल.ई.डी., प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म सिस्टम, पैनिक बटन की जांच की गई। स्पीड गवर्नर को बारीकी से चेक किया। कहीं आपातकालीन खिड़की के आगे सीट मिली। पांच बसों से ₹15000 वसूल किए गए।


कलेकटर मिशा सिंह के आदेश पर जिला परिवहन अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टॉफ के द्वारा 14 फरवरी को चेकिंग के दौरान अग्निशमन यंत्र को चलवाए जो कि वैध अवधि में मिले। 03 स्कूल बसों में एच.एस.आर.पी प्लेट नहीं मिली। इस कारण से 03 स्कूल वाहनों से समझौता शुल्क राशि रु 9000/- वसूले। 02 बसों में आपातकालीन खिड़की व दरवाजे के सामने सीट लगी मिली। जिससे आपातकालीन स्थिति में उनका उपयोग किया जाना संभव नहीं था। इस कारण से 02 स्कूल वाहनों से समझौता शुल्क राशि रुपए 6000/- वसूले। इस प्रकार 05 स्कूल वाहनों से कुल समझौता शुल्क राशि रु 15000/- वसूले गए। साथ ही स्कूल संचालकों को हिदायत दी गई की स्कूल वाहनों में पायी गई कमियों को दुरुस्त कराकर 05 दिवस में वाहन को भौतिक सत्यापन के लिए परिवहन  कार्यालय में प्रस्तुत करें। वाहन प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम में उल्लिखित प्रावधानों के तहत पुनः कार्रवाई की जाएगी।

28 में से 23 मिले नेत्र परीक्षण में फिट

स्कूल बस के चालक एवं अटेंडर का नेत्र परीक्षण नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रिंकू राठा बंधेल ने किया। स्कूल बसों के 28 चालकों एवं बस अटेंडरों के नेत्रों का परीक्षण किया गया, जिसमें 23 चालक एवं अटेंडर नेत्र परीक्षण में फिट मिले। 05 चालक एवं अटेंडर को चश्मे के नंबर देकर चश्मा बनाने के लिए निर्देशित किया गया।

यह चरित्र प्रमाण पत्र का किया निरीक्षण

स्कूल के 28 वाहन चालकों एवं अटेंडरों के पुलिस चरित्र सत्यापन की जांच की गई जिसमें 02 लोगों के चरित्र सत्यापन की अवधि समाप्त होना पायी गई। उन्हें नवीन चरित्र सत्यापन बनवाया जाकर 07 दिवस में कार्यालय में प्रस्तुत किए जाने के लिए आदेशित किया गया।