ऐसा गुस्सा : पिता ने ही अपनी बेटी के मांग का सिंदूर उजाड़ा

ऐसा गुस्सा : पिता ने ही अपनी बेटी के मांग का सिंदूर उजाड़ा

ससुर के साथ और भी थे मौत के घाट उतारने में

⚫ मृतक के हैं दो बच्चे

⚫ मृतक की भाभी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज

हरमुद्दा
रतलाम, 3 मई। पति पत्नी के पारिवारिक विवाद का हस्र ऐसा हुआ कि पिता ने ही अपनी बेटी के मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। मृतक के दो बच्चे हैं। मृतक की भाभी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में ससुर सहित काका को गिरफ्तार कर लिया है शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

मृतक ईश्वर

मिली जानकारी के अनुसार बाजना थाने की केलकच्छ चौकी के गांव लुखीपाड़ा के रहने वाले ईश्वर मईड़ा (25) पिता कचरू का विवाह बाजना चंद्रगढ़ निवासी गलिया की लडकी भूरी बाई से हुआ था। पति पत्नी में पिछले दिनों विवाद हुआ तो पत्नी अपने पिता के यहां चली गई थी। कुछ दिन पहले ही  समझाने के बाद वह ईश्वर के साथ आ गई। फिर झगड़ा हुआ तो पत्नी भूरी ने फिर फोन किया। पिता तीन चार लोगों के साथ आया। साथ आए लोगों ने हाथ-पैर पकड़ लिया। ससुर ने गला दबा दिया। इससे वह बेसुध होकर वहीं गिर गया। मौके से ससुर व अन्य साथ आए लोग वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। 

दोनों भाई रहते हैं पास-पास

मृतक की भाभी रामीबाई ने पुलिस को बताया मेरा व मेरे देवर का एक ही पक्का मकान है। आधे में पति व बच्चे रहते है। आधे में देवर ईश्वर और उसकी पत्नी भूरी अपने दो बच्चो के साथ रहती है। घर का आंगन एक ही है। देवर ईश्वर व देवरानी भूरीबाई का पूर्व मे विवाद हुआ था।

भाभी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज

पुलिस ने मृतक की भाभी रामीबाई की सूचना पर मृतक के ससुर गलिया समेत अन्य लोगों पर धारा 103 (1), 296, 190. बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।

ससुर और काका गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मृतक ईश्वर के ससुर गलिया पिता भाणजी, काका सूरज को गिरफ्तार कर लिया है शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रंजीत सिंगार, थाना प्रभारी, बाजना, जिला रतलाम