महंगी गाड़ी चलाने के शौक ने अर्जुन त्रिवेदी को बना दिया चोर, पुलिस ने किया राजस्थान से गिरफ्तार
⚫ सीसीटीवी फुटेज की बदौलत पहुंची पुलिस चोर तक
⚫ बुलेट चोरी करने भी चोरी की बुलेट से आया था अर्जुन
हरमुद्दा
रतलाम, 5 जनवरी। महंगी गाड़ी चलाने के शौक के चलते अर्जुन त्रिवेदी ने बुलेट की चोरी कर ली और राजस्थान के बांसवाड़ा चला गया। जिस दो पहिया वाहन से बुलेट चोरी करने वह सभी चोरी की ही थी लिस में वहां से गिरफ्तार का उसके कब्जे से चोरी की दो बुलेट जब्त कर ली है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी माणकचौक रतलाम निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी के एक प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई दो रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल जब्त करने में सफलता प्राप्त की।
रतलाम की न्यू क्लॉथ मार्केट से की थी बुलेट की चोरी
29-30 दिसंबर की मध्य रात्रि में फरियादी पियूष पावेचा, निवासी न्यू क्लॉथ मार्केट, रतलाम के घर के सामने खड़ी उसकी रॉयल एनफील्ड बुलेट (Gun Metal Grey रंग), क्रमांक MP43EA9264, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाने की घटना हुई। थाना माणकचौक रतलाम पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सीसीटीवी फुटेज का किया अवलोकन

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना माणकचौक पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास एवं शहर में लगे शासकीय एवं निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर पुलिस टीम द्वारा बांसवाड़ा (राजस्थान) जाकर आरोपी अर्जुन उर्फ अभिषेक पिता ईश्वरलाल त्रिवेदी, (25) निवासी ग्राम पचलासी, थाना खाचरोद, जिला उज्जैन (म.प्र.) को राउंड-अप कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से फरियादी की चोरी गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गई।
बुलेट चोरी करने आया था बुलेट से ही
पूछताछ एवं जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी जिस बुलेट मोटरसाइकिल से चोरी करने आया था, वह वाहन भी चोरी का था। इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल दो चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें जब्त करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
महंगी गाड़ी चलाने का शौक है अर्जुन को
आरोपी अर्जुन उर्फ अभिषेक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसे महंगी मोटरसाइकिल चलाने का शौक है। इसी कारण उसने रॉयल एनफील्ड बुलेट की चोरी की। आरोपी द्वारा बांसवाड़ा (राजस्थान) से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल के संबंध में भी अनुसंधान जारी है।
Hemant Bhatt