रेलयात्री सरोकार : रतलाम मंडल में ब्लॉक के कारण होगी एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित

रेलयात्री सरोकार : रतलाम मंडल में ब्लॉक के कारण होगी एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित

दलौदा–मंदसौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण

⚫ गति का होगा परीक्षण

हरमुद्दा
रतलाम, 05 मई। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के दलौदा–मंदसौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के उपरांत सी.आर.एस. निरीक्षण एवं गति परीक्षण होगा। इसके लिए रतलाम मंडल की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित होंगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जो गाड़ियां प्रभावित होगी, वह यह सभी हैं।

⚫ 06 मई से 08 मई 2026 तक उज्जैन से चलने वाली गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन–चित्तौड़गढ़ पैसेंजर, रतलाम रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा रतलाम से चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी। 

⚫ 06 मई से 08 मई 2026 तक चित्तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर, रतलाम रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़ से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी। 

⚫ 06 मई से 08 मई 2026 तक कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19816 कोटा–मंदसौर एक्सप्रेस, नीमच रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच से मंदसौर के मध्य निरस्त रहेगी। 

⚫ 06 मई से 08 मई 2026 तक मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19815 मंदसौर–कोटा एक्सप्रेस, नीमच रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा मंदसौर से नीमच के मध्य निरस्त रहेगी। 

⚫ 07 मई 2026 को कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 59833 कोटा–मंदसौर पैसेंजर, नीमच रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच से मंदसौर के मध्य निरस्त रहेगी। 

⚫ 08 मई 2026 को मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर–उदयपुर सिटी पैसेंजर, नीमच रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा मंदसौर से नीमच के मध्य निरस्त रहेगी। 

⚫ 07 मई 2026 को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 59836 उदयपुर सिटी–मंदसौर पैसेंजर, नीमच रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच से मंदसौर के मध्य निरस्त रहेगी। 

⚫  07 मई 2026 को मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 59834 मंदसौर–कोटा पैसेंजर, नीमच रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा मंदसौर से नीमच के मध्य निरस्त रहेगी। 

⚫  05 मई से 07 मई 2026 तक जमुना ब्रिज से चलने वाली गाड़ी संख्या 19818 जमुना ब्रिज–रतलाम एक्सप्रेस, नीमच रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच–रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी। 

⚫ 06 मई से 08 मई 2026 तक रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 19327 रतलाम–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, नीमच रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा रतलाम–नीमच के मध्य निरस्त रहेगी। 

⚫ 06 मई 2026 को चित्तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 79304 चित्तौड़गढ़–रतलाम डेमू, चित्तौड़गढ़ स्टेशन से 01 घंटा रीशेड्यूल होगी। 

⚫ 06 मई 2026 को जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09723 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, मार्ग में 01 घंटा 30 मिनट रीशेड्यूल होगी। 

⚫  07 मई से 08 मई 2026 तक गाड़ी संख्या 79304 चित्तौड़गढ़–रतलाम डेमू, मार्ग में 40 मिनट रेगुलेट की जाएगी। 

ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।