दर्दनाक हादसा : खंभे से टकराकर पलटी कार, लगी आग, दो दोस्त अवधेश और राम जी सोनी बने कंकाल

दर्दनाक हादसा : खंभे से टकराकर पलटी कार, लगी आग, दो दोस्त अवधेश और राम जी सोनी बने कंकाल

पलटी खाने के दौरान पीछे का दरवाजा खुला और बैठा साला अविनाश बाहर गिरा

⚫ पुलिस मौके पर पहुंची

हरमुद्दा
ग्वालियर, 6 मई। आधी रात के बाद तेज रफ्तार कार खंभे से टकरा गई। टकरा कर कार पलट गई और उसमें आग लग गई। कार में आगे बैठे दो दोस्त अवधेश विश्वकर्मा और रामजी सोनी कार के अंदर ही फंस गए। जलकर मौत हो गई, वहीं अवधेश का साला पीछे का दरवाजा खुलने से बाहर निकल गया। साले को मलाल है कि वह जीजा और उनके दोस्तों को बचा नहीं है।

मृतक राम जी सोनी और अवधेश विश्वकर्मा

जिले के डबरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अर्रू तिराहे के पास रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पलटे ही तुरंत आग लग गई और कुछ ही पलों में वह आग का गोला बन गई।

शादी से लौट रहे थे तीन युवक

हादसे के समय कार में तीन युवक अवधेश विश्वकर्मा, रामजी सोनी और अविनाश झा सवार थे। ये सभी अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने ग्वालियर आए थे और कार्यक्रम खत्म होने के बाद शिवपुरी लौट रहे थे।

दो की जिंदा जलकर मौत

अविनाश झा

दर्दनाक हादसे में अवधेश विश्वकर्मा और रामजी सोनी कार के अंदर ही फंस गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और दोनों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं कार में पीछे बैठे तीसरे युवक अविनाश झा की तरफ का दरवाजा खुला और वह बाहर गिर गए।

शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।