गुस्से ने ले ली जान : शराब के नशे में व्यक्ति ने अपनी मां और पत्नी के गर्भस्थ शिशु की ले ली जान

गुस्से ने ले ली जान : शराब के नशे में व्यक्ति ने अपनी मां और पत्नी के गर्भस्थ शिशु की ले ली जान

शराब के लिए पैसे देने से पत्नी ने कर दिया था माना

⚫ गुस्से में पत्नी पर किया पति ने जानलेवा हमला

⚫ बीच बचाव करने आई मां की हुई मौत

⚫ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरमुद्दा
अनूपपुर, 26 जुलाई। नशे में धुत पति को शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर गर्भवती पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। मां ने बीच बचाव किया तो उसको भी मारा। मां की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर घायल हुई। गर्भस्थ शिशु की भी मौत हुई। पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


दिल दहलाने वाली घटना ज़िले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम ताराडन की है। शुक्रवार की रात को नशे में धुत 32 वर्षीय युवक श्यामलाल कोल ने गर्भवती पत्नी सरोज कोल पर भी जानलेवा हमला कर दिया। जब मां ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो गुस्से में बेकाबू बेटे ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद भी उसने पत्नी को भी बुरी तरह पीटा।

मां की हो गई मौके पर ही मौत

विवाद के दौरान अपनी 55 वर्षीय मां ननबाई कोल की हत्या कर दी। जबकि पत्नी सरोज कोल गंभीर रूप से घायल हो गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना। 

पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, कोतवाली प्रभारी अरविंद जैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया।

हत्या का प्रकरण दर्ज

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पत्नी को उपचार के लिए अनूपपुर से शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गर्भ में पल रहे 5 माह के शिशु की मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ हत्या और गंभीर हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।