धर्म संस्कृति : दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव को लेकर श्री नित्य चिंता हरण मंदिर पर बैठक रविवार को

धर्म संस्कृति : दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव को लेकर श्री नित्य चिंता हरण मंदिर पर बैठक रविवार को

खोला जाएगा  दानपात्र

⚫ पुण्य लाभ लेने की अभिलाषा रखने वाले भी रहे बैठक में मौजूद

हरमुद्दा
रतलाम, 25 जुलाई। 27 अगस्त से प्रारंभ हो रहे दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव की भव्य और विराट तैयारियां को लेकर श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर ट्रस्ट समिति की बैठक 27 जुलाई को दोपहर 01 बजे होगी। बैठक के साथ मंदिर के दानपात्र को खोलकर दानराशि की गणना की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल ने बताया कि श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पैलेस रोड रतलाम पर होने वाली ट्रस्ट सदस्यों और भक्तों की बैठक में तैयारी और जिम्मेदारियां को लेकर चर्चा होगी। मंदिर के दानपात्र को खोलकर दानराशि की गणना की जाएगी।

पुण्य लाभ लेने की अभिलाषा रखने वाले भी रहे बैठक में मौजूद

श्री चिंताहरण गणपति जी को स्वर्ण बर्क का चौला चढ़वाने, गणेश चतुर्थी एवं अन्य दिनों में प्रसादी वितरण करवाने, आरती का लाभ लेने, मंदिर पर रंग रोगन, फ्लावर डेकोरेशन, लाईट डेकोरेशन, या अन्य किसी भी प्रकार की सेवा का लाभ लेने की अभिलाषा हैं, वे सभी समय निकाल कर बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में शामिल होने का आह्वान

 मंदिर के पंडित अमित रावल, ट्रस्ट अध्यक्ष नागल, उपाध्यक्ष सचिन सिंह देवड़ा, नरेंद्र कंगारोत्र, मुकेश त्रिवेदी, रत्ना पाल, सारिका दवे, राहुल शर्मा, अशोक मेहता, अमित सिंह देवड़ा, भुवनेश सिंह राठौड़, मुकेश व्यास, शुभ दशोत्तर, प्रथम बैरागी, प्रशांत बंटी व्यास आदि ने मंदिर से जुड़े सभी भक्तों से बैठक में शामिल होने का आह्वान किया है।