मारपीट से मौत : खंभे से बांधकर विद्यार्थी के साथ हुई मारपीट, संदिग्ध हालत में मिला शव

मारपीट से मौत : खंभे से बांधकर विद्यार्थी के साथ हुई मारपीट, संदिग्ध हालत में मिला शव

सूचना मिलते ही आधी रात को पुलिस पहुंची मौके पर

⚫ शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज

⚫ पुलिस ने किया एक व्यक्ति को राउंड अप

हरमुद्दा
रतलाम, 26 जुलाई। जिले के नामली थाना क्षेत्र में शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात एक विद्यार्थी को खंभे से बांधकर पीटा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। संदिग्ध हालत में उसका शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को राउंड अप किया है। 

मृतक आयुष मालवीय

मिली जानकारी के अनुसार नामली थाना क्षेत्र के मेवासा गांव में रात तकरीबन ढाई बजे एक विद्यार्थी को खंभे से बांधकर बुरी तरीके से पीटा गया। इतना ही नहीं उसका सर भी गंजा कर दिया गया। मेवासा में किसी लड़की से मिलना आया था। जो परिजनों ने देख लिया और घटना को अंजाम दे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

कक्षा 12वीं का विद्यार्थी का आयुष

विद्यार्थी की पहचान आयुष मालवीय (17) पिता समरथ मालवीय के रूप में की गई है। आयुष कांडरवासा का निवासी है कक्षा 12वीं में पढ़ता है। पिता गांव गांव फेरी लगाकर सूखे मसाले बेचते हैं। पिता ने बताया कि रात को बेटा का घर से निकाल कर गया पता नहीं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को राउंड अप किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।