हादसा : सैलाना के पास तेज रफ्तार कार खंभे से टकराते हुए पलटी, पांच घायल
⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
⚫ मदद से सभी को पहुंचाया मेडिकल कॉलेज
हरमुद्दा
रतलाम, 23 नवंबर। रतलाम बांसवाड़ा मार्ग पर धामनोद के यहां तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में करीब पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें डॉक्टर लक्ष्मीनारायण पाण्डेय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। सभी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार दरमियानी की रात वाहन क्रमांक HR 75 C 1847 तेज रफ्तार होने के साथ अनियंत्रित हो गई। खंभे से टकराकर पलट गई। कार सवार पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन धामनोद के और दो हरियाणा के हैं। इनमें धामनोद निवासी महेश पिता श्यामलाल पाटीदार, अनिल पिता झमकलाल पाटीदार, दिलीप पिता जगदीश पाटीदार के साथ हरियाणा से आए दो मंडी व्यापारी भुवन और हार्दिक शामिल हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर घायलों को पहुंचाया मेडिकल कॉलेज
जानकारी मिलते ही धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राहगीरों और नगर के लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहनों द्वारा रतलाम डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
Hemant Bhatt