धर्म संस्कृति : श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का सहस्रधारा अभिषेक कर किया नयनाभिराम श्रृंगार

धर्म संस्कृति : श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का सहस्रधारा अभिषेक कर किया नयनाभिराम श्रृंगार

11 भूदेवों ने करवाया मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक

⚫ डॉक्टर बनने पर निष्ठा जोशी का किया अभिनदंन

⚫ दान-दाताओं का किया सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम, 9 अगस्त। श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का सहस्रधारा अभिषेक किया गया। तत्पश्चात नयनाभिराम श्रृंगार आरती की गई। उत्सव के तहत  चिकित्सक बनने पर निष्ठा जोशी का अभिनंदन किया गया वहीं दान दाताओं का सम्मान किया गया। 

श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज रतलाम इकाई के अध्यक्ष सुरेश जोशी ने बताया कि श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव मंदिर गंगा आश्रम खेतलपुर मार्ग पर श्रावण उत्सव के तहत पंडित प्रदीप रावल के आचार्यत्व में 11 देवों मनीष परसाई, मनोज दवे, प्रकाश शर्मा दीपक परसाई, अमरनाथ शर्मा, हरीश ओझा, दिनेश त्रिवेदी, गोपाल शिकारी, मुकेश शिकारी, गिरिराज शर्मा ने मंत्रोच्चार कर सहस्रधारा अभिषेक करवाया गया।

सहस्रधारा अभिषेक के मुख्य यजमान दंपति भाविक पूर्णेन्दु जोशी

मुख्य यजमान मुंबई निवासी दम्पत्ति भाविक पूर्णेन्दु जोशी थे। सहस्रधारा अभिषेक के पश्चात भगवान श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात आरती की गई। 

डॉक्टर बनने पर निष्ठा का किया अभिनंदन

डॉक्टर बनने पर निष्ठा जोशी का सम्मान करते समाजजन

श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णु प्रसाद जोशी परिवार से पौत्री कुमारी निष्ठा-श्रीमती भावना-पुष्पेंद्र जोशी को चिकित्सा स्नातक होने पर (डॉक्टर) श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा अभिनंदन किया गया। 

दान-दाताओं का किया सम्मान

इस अवसर पर धर्म लाभ लेते हुए महाराष्ट्र मुंबई के दम्पत्ति विनोद कुमार कैलाशबेन जोशी एवं मितुल संध्या जोशी मुंबई ने ₹5001 निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान किया। पिता शालिग्राम भट्ट  की स्मृति में राजेंद्र भट्ट ने 11000 रुपए निर्माण कार्य में भेंटकर पुण्यलाभ प्राप्त किया। मुख्य यजमान एवं दान-दाताओं का सम्मान कर स्मृति चिह्न भेंट किए। 

राजस्थान, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से आए श्रद्धालु

सहस्रधारा अभिषेक के आयोजन में प्रतापगढ़ झांसडी  के दिनेश भट्ट, कांठल राजस्थान के अध्यक्ष श्यामलाल भट्ट बाजना से विजय भट्ट, दिनेश जोशी, सकरावदा से प्रहलाद जोशी, इंदौर से सौरभ जोशी जावरा अनूप जोशी, बड़नगर से शैलेंद्र तिवारी, बांसवाड़ा से मीनाक्षी भट्ट, सैलाना से निर्मला भट्ट, कमलेश जोशी, श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज रतलाम इकाई के सचिव बृजेंद्रनंदन मेहता, कोषाध्यक्ष प्रकाश उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र प्रकाश भट्ट, मनकामेश्वर जोशी, अनिल भट्ट, वरिष्ठ संतोष कुमार शर्मा सहित समाज के सैकड़ोंजन मौजूद रहे। सभी ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आभार प्रकाश उपाध्याय ने माना।