सामाजिक सरोकार : पूज्य सिंधी पंचायत के बैनर तले समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान आज, कुरीतियों के खोजे जाएंगे समाधान
⚫ अमर बलिदानी शहीद हेमू कलानी की प्रतिमा का होगा अनावरण
⚫ संत कंवर राम सिंधु नगर श्री गुरु नानक भवन विरियाखेड़ी में होगा आयोजन
हरमुद्दा
रतलाम, 22 फरवरी। पूज्य सिंधी पंचायत रतलाम के बैनर तले रविवार को दोपहर में समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह होगा। आयोजन में समाज की कुरीतियों पर विचार विमर्श कर समाधान खोज जाएंगे। इसके साथ ही अमर बलिदानी शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

पूज्य सिंधी पंचायत की बैनर तले रविवार को संत कंवरराम सिंधु नगर गुरु नानक भवन (विरियाखेड़ी) में आयोजन होगा। दोपहर 2:30 बजे होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, लोकसभा सांसद (इंदौर) शंकर लालवानी रहेंगे। विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय होंगे। अध्यक्षता पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष आरके सतवानी करेंगे। पूज्य सिंधी पंचायत रतलाम एवं भारतीय सिंधु सभा रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में खेल अमर बलिदानी श्री हेमू कालानी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
51 वरिष्ठ का होगा सम्मान
गुरुनानक भवन में समाज के 80 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों और उनकी सेवा करने वाले कुल 51 अति वरिष्ठ लोगों का सम्मान किया जाएगा। जिसमें 33 महिलाओं और 18 पुरुषों शामिल है।
विभिन्न पंचायत की होगी संगोष्ठी
आयोजन के तहत रतलाम क्षेत्र से 200 किलोमीटर के आसपास की एक दर्जन से अधिक पंचायतों का मिलन समारोह भी होगा। इसमें समाज में फैल रही कुरीतियों को लेकर चर्चा की जाएगी। प्री-वेडिंग शूट, वैवाहिक आयोजन सहित अन्य में दिखावा संस्कृति का हावी होना, पार्टियों सहित अन्य कुरीतियों पर चर्चा कर उन्हें रोकने, मृत्य भोज, बड़े खर्चों पर अंकुश लगाने के लिए समाधान खोजे जाएंगे।
आयोजन में शामिल होने का आह्वान

पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारी
समाज अध्यक्ष आरके सतवानी, सचिव हाशु कल्याणी, कोषाध्यक्ष कमलेश दरवानी, राम लालचंदानी, उद्धव आसवानी, महिला प्रकोष्ठ की सचिव अनीता पाहुजा और महिला सलाहकार नीता इसरानी आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है
Hemant Bhatt