हमारे मुख्यमंत्री रतलाम में : अभाविप के 58 वें अधिवेशन का किया उद्घाटन, 30 मिनट में ली 10 बार उबासी, नींद उड़ाने के लिए घूमाते रहे हाथ का लच्छा, कई बार आंख की भौएँ दबाई
⚫ प्रदेश में तीन जगह राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय खोलने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
⚫ विशेष आमंत्रित में मौजूद महापौरजी भी सोते रहे
हेमंत भट्ट
रतलाम, 28 दिसंबर। सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत के 58 वें तीन दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने किया। मंच पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सोलंकी, मालवा प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ पारीक, मालवा प्रांत मंत्री दर्शन कहार, नगर मंत्री अरुण जाट, नगर अध्यक्ष जयश्री राठौर, स्वागत समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी, आभार मानने वाले सचिव राजमल सूर्या, कार्यक्रम के संचालक हेमन्त रावत मंचासीन थे।

मुख्यमंत्री के साथ मंचासीन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं स्वागत समिति के पदाधिकारी
रविवार की शाम सरदार वल्लभभाई पटेल नगर (रूद्र पैलेस बरवड़) शाम 5:25 बजे मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर 58 वें तीन दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन किया। बैच लगाकर स्वागत किया गया।
बार-बार की उबासी और चेहरा जाहिर कर रहा था थकावट

आंख बंद करके थकावट उतारते हुए मुख्यमंत्री

नाक के पास की दोनों भौएं दबाते हुए मुख्यमंत्री

एक आंख को मसलते हुए मुख्यमंत्री

आंख के पास हाथ ले जाते हुए मुख्यमंत्री

हाथ का लच्छा घूमाते हुए मुख्यमंत्री
जब मंच पर डॉक्टर सौरभ पारीक, दर्शन कहार और डॉक्टर वीरेंद्र सोलंकी संबोधित कर रहे थे, तब हमारे मुख्यमंत्री जी ने 30 मिनट में 10 बार उबासी, कई बार आंखें बंद करके रिलैक्स होने की कोशिश की। नींद उड़ाने के लिए हाथ पर बंधा लच्छा घूमाते रहे। उसे ठीक करते रहे। नाक के पास की दोनों भौएँ को दबाते रहे। वे जतन कर रहे थे कि जैसे तैसे नींद उड़े, मगर बार-बार आ रही उबासी और चेहरा बता रहा था कि थकावट ज्यादा ही है। मंच पर पास में बैठेने वाले भी उनसे बात करने की कोशिश कर रहे थे मगर उनकी रुचि कम थी।
नींद की विभिन्न मुद्रा में महापौर



प्रदेश के मुख्यमंत्री जहां मंच पर नींद के चलते परेशान थे, वही मंच के सामने विशेष आमंत्रित में मौजूद शहर के महापौर प्रहलाद पटेल भी सोते हुए नजर आए। जब मुख्यमंत्री डाइस पर आए थे, उसके पहले ही वह कुर्सी छोड़ कर चले गए।
तब जोश, जुनून और उत्साह देखते ही बना
जैसे ही 6 बजे जब संचालन कर्ता हेमंत रावत ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विचार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया। तब डायस पर मुख्यमंत्री का जोश, जुनून और उत्साह देखते ही बना। 25 मिनट तक के संबोधन में मौजूद विद्यार्थियों से तीन बार जमकर तालियां बजवाई। सांप नेवले की लड़ाई दिखाने की बात करने वाला मंजन बेचकर अपना काम निकलवाता है और सांप नेवले की लड़ाई नहीं दिखाता है। जब उससे पूछा तो बोला कि मैं तो झूठ बोलता हूं। मेरा काम लड़ाई दिखाना नहीं, मंजन बेचना है। झूठ बोलने की बात पर कांग्रेस को आड़े हाथों भी लिया।
प्रदेश में तीन जगह खुलेंगे राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से घोषणा की करते हुए कहा कि
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में तीन स्थानों पर खुलना चाहिए। मैं घोषणा करता हूं की मालवा प्रांत, मध्य भारत और महाकौशल में शीघ्र ही राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्कार, शिक्षा, एकता अनुशासन की प्रशंसा की।
Hemant Bhatt