कलेक्टर के आदेश की अवहेलना : अवकाश पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद ओम प्रकाश दवे चले गए छुट्टी पर
⚫ अपर कलेक्टर ने दिया कारण बताओ सूचना पत्र
⚫ वरना होगी एक पक्षीय कार्रवाई
हरमुद्दा
रतलाम, 19 नवंबर। निर्वाचन विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के चलते कलेक्टर मिशा सिंह में 1 नवंबर से ही सभी कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित कर दिए थे, इसके बावजूद सहायक वर्ग 3 कर्मचारी ओमप्रकाश दवे बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बावजूद अवकाश पर चले गए। इन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। या तो पत्र का जवाब दें या फिर जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए उपस्थित रहे।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि श्रम विभाग में कार्यरत सहायक वर्ग 3 ओम प्रकाश दवे को निर्वाचन विशेष गहण पुनरीक्षण कार्य के लिए रतलाम विधानसभा शहर के मतदान क्रमांक एक के लिए बीएलओ नियुक्त किया था। 15 नवंबर को जब अपर कलेक्टर एवं उप निर्वाचन अधिकारी ने फोन से संपर्क किया तो आपने कहा कि मैं अवकाश पर होने के साथ जिला मुख्यालय से बाहर हूं।
रिसीव नहीं किया गणना पत्रक
गणना पत्रक जारी होने के बावजूद श्री दवे ने उन्हें रिसीव नहीं किया। इसके चलते मतदान केंद्र क्रमांक एक के क्षेत्र में एक भी गणना पत्र पत्रक नहीं भरवाया गया। सूचना के बावजूद भी श्री दवे नहीं आए और अवकाश पर चले गए। जबकि 1 नवंबर को ही कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित करने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बावजूद बिना अनुमति के अवकाश पर चले गए।
वरना होगी एक पक्षीय कार्रवाई
कार्य में घोर उदासीनता और लापरवाही बरतने पर क्यों ना कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब तत्काल दीजिए या फिर जो जिम्मेदारी सौपी गई है, उसका तत्काल निर्वहन शुरू कर दिया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो तत्काल एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
Hemant Bhatt