सामाजिक सरोकार : 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के लिए 11 सदस्यीय दल लखनऊ हुआ रवाना

सामाजिक सरोकार : 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के लिए 11 सदस्यीय दल लखनऊ हुआ रवाना

हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

⚫ 21 नवंबर तक मक्सी में करेंगे अभ्यास

हरमुद्दा
रतलाम, 19 नवंबर। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ रतलाम का 11 सदस्यीय दल 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में सहभागिता के लिए लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुआ। दल में रतलाम जिले के 09 स्काउट, 01 दल नेता तथा रतलाम से संपूर्ण उज्जैन संभाग का नेतृत्व कर रहे जिला संगठन आयुक्त रमेश बारिया सम्मिलित हैं।

जंबूरी पूर्वाभ्यास के लिए 19 से 21 नवंबर तक मक्सी (जिला शाजापुर) में उज्जैन संभाग का संयुक्त शिविर आयोजित होगा, जहाँ संभाग के सभी दल एकत्रित होकर आवश्यक तैयारियाँ एवं प्रशिक्षण पूर्ण करेंगे। इसके बाद संपूर्ण संभाग का दल एक साथ लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगा। लखनऊ में 23 से 29 नवंबर तक जंबूरी का आयोजन होगा।

दल को दिखाई हरी झंडी

दल को शुभकामनाएँ और हरी झंडी जिला शिक्षा अधिकारी एवं कमिश्नर स्काउट अनिता सागर, राष्ट्रीय बुलबुल कमिश्नर एवं राज्य गाइड कमिश्नर डॉ. सुलोचना शर्मा ने दिखाकर रवाना किया।

बच्चों में नजर आया उत्साह

अभिभावकों की बड़ी संख्या बच्चों को स्टेशन पर छोड़ने पहुंची और बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था। जिला दल नेता रमेशचन्द्र राठौर ने आभार माना।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी, जिला रोवर आयुक्त गोपाल जोशी, जिला मुख्यालय आयुक्त सुभाष कुमावत, बिरमावल प्राचार्य अरविंद गुप्ता, स्काउट कक्ष ओ.आई.सी. कैलाशचंद्र व्यास, शिक्षक कैलाश मकवाना, महेंद्र मेघवाल, अनिता शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सीखने का अद्भुत अवसर है जंबूरी

जंबूरी जीवन में सीखने का एक अद्भुत अवसर है, जहाँ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क का उत्कृष्ट अनुभव प्राप्त होता है। 

अनिता सागर, जिला शिक्षा अधिकारी, रतलाम

व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और स्वावलंबन के लिए महत्वपूर्ण कदम

राष्ट्रीय जंबूरी बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उज्जैन संभाग का दल उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगा।

डॉ. सुलोचना शर्मा, राज्य गाइड कमिश्नर

उत्तरदायित्व को समझने का महत्वपूर्ण अवसर

जंबूरी केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, सेवा, साहस और सामाजिक उत्तरदायित्व को गहराई से समझने का अवसर है। दल सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और सहयोग की भावना के साथ सहभागिता करें।

सुभाष कुमावत, जिला मुख्यालय आयुक्त