सेहत सरोकार : ठंड के मद्देनजर रतलाम जिले के स्कूलों के समय संचालन में परिवर्तन
⚫ नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल 9 बजे के पहले नहीं होंगे शुरू
⚫ पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
हरमुद्दा
रतलाम, 19 नवंबर। सुबह-सुबह जल्दी स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की सेहत के मध्य नजर शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालक के समय में परिवर्तन कर दिया है। 20 नवंबर से आगामी आदेश तक नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों का संचालन 9 बजे के पहले शुरू नहीं होगा। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

कलेक्टर मिशा सिंह के आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने पत्र जारी करते हुए कहा कि जिले में कड़ाके की ठंड का असर अब विद्यार्थियों की सेहत पर दिखने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों- शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई अनुदान प्राप्त तथा अन्य विद्यालयों के शाला समय में परिवर्तन कर दिया है। नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन 9 बजे के पहले नहीं किया जाएगा। हरमुद्दा से चर्चा में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आगामी आदेश तक इसका पालन करना अनिवार्य है। जो स्कूल संचालक आदेश का पालन नहीं करेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल संचालक समय में परिवर्तन से विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।
Hemant Bhatt