धर्म संस्कृति : श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर राजपूत समाज ने मनाया फाग उत्सव

धर्म संस्कृति : श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर राजपूत समाज ने मनाया फाग उत्सव

महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण के साथ उत्सव की शुरुआ

⚫ भजनों पर फूल और गुलाल उड़ाकर नृत्य किया भक्तों ने

हरमुद्दा
रतलाम, 1 मार्च। राजपूत समाज के अमृत सागर स्थित श्री चारभुजा नाथ जी का मंदिर  परिसर पर भव्य रंगारंग फाग महोत्सव मनाया गया। फूल और गुलाल उड़ा कर फाग उत्सव मनाया।

ट्रस्ट मंडल के ठाकुर भारत सिंह सिसोदिया ने बताया कि
सर्वप्रथम श्री महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

उड़ाए गुलाल और फूल

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक रजत बारोट द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई जिसमें होली खेले रघुवीरा, होली आई रे कन्हाई रंग बरसे, आज बिरज में होली रे रसिया जैसे अनेक रंगारंग गीतों की प्रस्तुतियों को सुनकर समाजजन झूम उठे। उत्सव में एक क्विंटल गुलाल और एक क्विंटल फ़ूल उड़ाकर रंगारंग फाग उत्सव मनाया गया। 

हुई चारभुजा जी की महाआरती

पंडित मनोज कुमार दुबे द्वारा भगवान श्री चारभुजा नाथ जी की महा आरती की गई। इसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में  ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह हारोड़, नवयुवक मंडल अध्यक्ष ठाकुर अजीत सिंह सांखला महिला मंडल अध्यक्ष रेखा कुंवर सिसोदिया, ठाकुर राजेश सिंह चौहान, ठाकुर जीवन सिंह चौहान, ठाकुर भगवान सिंह राठौर, ठाकुर जगदीश चंद्र सिंह चुंडावत, ठाकुर राम सिंह जाधव, ठाकुर अजय सिंह तंवर, कुंवर मयूर सिंह सिसोदिया, कुंवर भगवान सिंह चौहान, ठाकुर करण सिंह राणावत, ठाकुर रमेश सिंह पंवार, महिला मंडल की रामकुंवर राठौर, उषा कुंवर डोडिया, सुनीता कुंवर चौहान, सुनीता कुंवर सांखला, कृष्णकांता सिसोदिया, राजकुंवर चौहान, हेम कन्या पंवार, स्नेहलता हारोड़, निशा कुंवर सिसोदिया,भारती कुंवर सोनगरा, काजल कुंवर सोलंकी, सपना कुंवर भाटी, भारती कुंवर सोलंकी, प्रियंका कुंवर पंवार, सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे ।