सामाजिक सरोकार : राष्ट्रीय एकता दिवस पर लगाई एकता के लिए दौड़
⚫ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर दिलाई शपथ
⚫ महापौर, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य हुए शामिल
⚫ आरंभिक स्थल पर हुआ समापन
हरमुद्दा
रतलाम, 31 अक्टूबर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। एसपी कलेक्टर सहित खेल संगठनों ने एकता के लिए दौड़ लगाई। आरंभिक स्थल पर दौड़ का समापन हुआ। कलेक्टर मिशा सिंह ने एकता की शपथ दिलाई।

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। आयोजन की तैयारियां अंतिम समय तक चलती रही, मंच बनता रहा। जबकि 7:30 बजे का समय था मगर एन वक्त पर तैयारी के चलते आयोजन में विलंब हुआ।
दौड़ से पहले दिलाई शपथ

उपस्थितों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए कलेक्टर
एकता दौड़ शुरू होने पहले कलेक्टर सिंह ने दौड़ के लिए उपस्थित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों सहित अन्य को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अनुज शर्मा, जितेंद्र धूलिया, रत्नेश विजयवर्गीय, विभिन्न खेल संगठन के पदाधिकारी, खिलाड़ी सहित अन्य मौजूद थे। देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक करना तथा “राष्ट्रीय एकता दिवस” के महत्व को जन-जन तक के उद्देश्य से एकता दौड़ का आयोजन किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य एकता के लिए दौड़ लगाते हुए
आरंभिक स्थल पर समापन, किया पौधारोपण

महापौर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पधारोपण करते हुए

पौधारोपण के पश्चात डीआईजी पानी पिलाते हुए

कलेक्टर तथा एडीएम पौधारोपण करते हुए
दौड़ की शुरुआत नेहरू स्टेडियम से हुई। दौड़ में कलेक्टर सुश्री सिंह पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, डीआईजी निमिष अग्रवाल सहित विभिन्न खेल संगठन के खिलाड़ी शामिल हुए। दौड़ लगाते हुए छत्रीपुल, कॉलेज रोड, जेल रोड, लोकेंद्र टॉकीज, न्यू रोड, महाराजा सज्जनसिंह चौराहा से होकर पुनः नेहरू स्टेडियम पर पहुंचे, जहां पर समापन हुआ। समापन अवसर पर पौधारोपण किया गया।
फोटो : राकेश पोरवाल
Hemant Bhatt