साहित्य जगत के मनीषी थे प्रो. अजहर हाशमी
⚫ विद्यार्थी परिवार ने मनाया प्रो. हाशमी का 76 वा जन्मदिन
हरमुद्दा
रतलाम, 13 जनवरी। प्रख्यात चिंतक एवं वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय प्रोफेसर अजहर हाशमी का 76 वा जन्म दिवस विद्यार्थी परिवार द्वारा उनके निवास पर मनाया गया। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थी परिवार द्वारा वर्ष 2003 से प्रोफेसर हाशमी का जन्मदिन प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। गत वर्ष 10 जून 2025 को प्रोफेसर हाशमी का निधन हो गया है।

प्रोफेसर हाशमी के इंदिरा नगर स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनके साथी वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर रतन चौहान , डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला, आशीष दशोत्तर, कैलाश व्यास, श्वेता नागर, अदिति दवेसर, डॉ. अनिला कवर, हरीश पुरोहित, तुषार कोठारी ने शब्दों के माध्यम से प्रोफेसर हाशमी को याद किया और अपने संस्मरण सुनाए और कहा कि प्रोफेसर अजहर हाशमी साहित्य के मनीषी थे। उनके नहीं होने से रतलाम के साहित्य जगत को नुकसान हुआ है। प्रारंभ में गुरु वंदना संगीता जैन ने प्रस्तुत की। संचालन विद्यार्थी परिवार अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी ने किया। आभार डॉ. प्रवीणा दवेसर ने माना। इस अवसर पर भारत गुप्ता, कमल सिंह, हेमंत भट्ट, सुरेखा नागर, ओमप्रकाश नागर, उत्तम शर्मा आदि उपस्थित थे।
फोटो : राकेश पोरवाल
Hemant Bhatt