मर्डर : विवाद के बाद जान बचाकर भागा युवक फिर भी कर दी हत्या
⚫ खाली प्लॉट पर सुबह नजर आया खून में लथपथ शव
⚫ लोगों ने देखा तो पुलिस को दी सूचना
⚫ पुलिस ने शव को भिजवाया पोस्टमार्टम के लिए
⚫ पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
हरमुद्दा
रतलाम, 29 मई। शहर के प्रसिद्ध श्री कालिका मंदिर क्षेत्र में गुरुवार को सुबह खून से लथपथ शव खाली प्लॉट पर लोगों को नजर आया। पुलिस को सूचना दी गई। डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हत्यारों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज कंगाल रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को श्री कालिका माता मंदिर परिसर से कुछ दूरी पर बुधवार की रात को कुछ लोगों में विवाद चल रहा था। इसके बाद एक युवक वहां से भागा, जिसके पीछे अन्य लोग भी गए। शायद वह जान बचाकर भाग रहा था तभी उन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और जो खाली प्लाट पर फेंक गए।
मृतक था इलेक्ट्रीशियन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। तलाश करने पर पता चला कि युवक की पहचान अरुण असावरा (25) के रूप में की गई है जो की रत्नेश्वर रोड स्थित गली नंबर 1 का निवासी है। अरुण इलेक्ट्रीशियन है और बिजली फिटिंग का कार्य करता था।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ में डॉग स्क्वायड भी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मौके पर छानबीन करने के पश्चात क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का पता चल सके।
Hemant Bhatt