JMD Palace सागोद रोड: शहर को मिला भव्यता और लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया ठिकाना

जब रतलाम में ही रिजॉर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं और शांत वातावरण उपलब्ध है, तो किसी दूरस्थ पर्यटन स्थल या रिजॉर्ट की रुख करने की आवश्यकता नहीं रह जाती। शादी-ब्याह और मांगलिक आयोजनों को यादगार और चिंतामुक्त बनाने के लिए JMD Palace अब शहर की पहली पसंद बन रहा है।

JMD Palace सागोद रोड: शहर को मिला भव्यता और लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया ठिकाना

⚫ शादी-ब्याह से लेकर फैमिली गेट-टुगेदर तक एक ही छत के नीचे

हरमुद्दा

​रतलाम, 5 नवंबर। शहर में जब भी भव्य शादी समारोहों, शाही आयोजनों और मांगलिक अवसरों की चर्चा होती है, तो सागोद रोड स्थित JMD Palace का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आता है। अपनी शानदार बनावट, खूबसूरत परिसर और आकर्षक साज-सज्जा से पहचान बनाने वाला JMD Palace अब एक नई पहचान और सुविधाओं के साथ शहरवासियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कभी एक मैरिज गार्डन के रूप में पहचाना जाने वाला यह परिसर अब लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है।

​ जेएमडी पैलेस के एमडी प्रवीण सोनी ने बताया कि यहाँ मांगलिक आयोजनों की भव्यता के साथ-साथ परिवार के साथ सुकून के पल बिताने और मेहमानों के ठहरने का ऐसा अनुभव मिलता है, जैसा अब तक केवल बड़े शहरों या प्रीमियम रिजॉर्ट्स में ही देखने को मिलता था।

​शानदार सुविधाएं: रिजॉर्ट जैसे माहौल में सुकून का अहसास

​JMD Palace को इस तरह विकसित किया गया है कि यहाँ आने वाले हर मेहमान को आराम और आधुनिकता का सही संयोजन मिले।

⚫ आधुनिक कमरे: सुसज्जित और खूबसूरत इंटीरियर वाले कमरे, जिनमें वेल-अपडेटेड प्रीमियम बाथरूम की सुविधा उपलब्ध है।

⚫ ​स्विमिंग पूल: परिसर में बना स्विमिंग पूल परिवार और दोस्तों के साथ फुर्सत के पल बिताने के लिए एक प्रमुख आकर्षण है।

⚫ ​आरामदायक वातावरण: शहर की भागदौड़ से दूर, शांत और प्राकृतिक हरियाली के बीच वक्त बिताने का अवसर।

​विवाह से लेकर कॉर्पोरेट इवेंट्स तक: हर आयोजन के लिए परफेक्ट

​आयोजनों की दृष्टि से JMD Palace बहुउपयोगी और बेहद सुविधाजनक विकल्प बनकर उभरा है।

⚫ इनडोर व आउटडोर स्पेस: भव्य लॉन और आकर्षक बैंक्वेट हॉल, जो विवाह, सगाई, रिसेप्शन, पारिवारिक उत्सवों और कॉर्पोरेट मीटिंग्स के लिए सर्वथा उपयुक्त हैं।

⚫ ​मेहमाननवाजी व रिहाइश एक साथ: शादी-ब्याह में शामिल होने वाले मेहमानों के ठहरने का इंतजाम परिसर के भीतर ही होने से आयोजक परिवारों को व्यवस्थाओं के मामले में बड़ी राहत मिलती है।

​त्योहारों और छुट्टियों का बनाएं यादगार अनुभव

​दीपावली, नववर्ष और आगामी त्योहारी मौसम को ध्यान में रखते हुए JMD Palace शहरवासियों को अपने परिसर में खास अनुभव का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रहा है। जब रतलाम में ही रिजॉर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं और शांत वातावरण उपलब्ध है, तो किसी दूरस्थ पर्यटन स्थल या रिजॉर्ट की रुख करने की आवश्यकता नहीं रह जाती। शादी-ब्याह और मांगलिक आयोजनों को यादगार और चिंतामुक्त बनाने के लिए JMD Palace अब शहर की पहली पसंद बन रहा है।