उभरती हुई चमकदार मांसपेशियों ने जीता त्रिवेणी मेले में दर्शकों का दिल

उभरती हुई चमकदार मांसपेशियों ने जीता त्रिवेणी मेले में दर्शकों का दिल

⚫ मिस्टर महापौर ट्राफी में जिले के शरीर साधक खिलाडिय़ों ने किया अद्भुत प्रदर्शन

⚫ नकूल वर्मा ने मिस्टर महापौर ट्रॉफी का खिताब जीता

⚫ हेड वॉलमैन ईश्वर सिंह बने बेस्ट मस्कुलर

हरमुद्दा
रतलाम 20 दिसम्बर। तालियों की गडगड़़ाहट दूधिया रोशनी से जगमग मंच और शानदार  राष्ट्रभक्त संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच जिलेभर से आए लगभग 52 शरीर साधक (बॉडी बिल्डर) खिलाडिय़ों ने एक से बढ़कर एक पोज देते हुए उपस्थित हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया।

बेस्ट मस्कुलर का खिताब जीतने वाले ईश्वर सिंह

कशमकश और जोरदार मुकाबले में नकूल वर्मा ने मिस्टर महापौर ट्रॉफी का खिताब जीता, अर्पित सिलावट ने बेस्ट पोजर, दीनदयाल नगर टंकी के हेड वॉल मैन ईश्वर सिंह ने बेस्ट मस्कुलर, मोहम्मद रजा ने बेस्ट फिजिक एवं जय कहार ने बेस्ट इम्प्रुव का खिताब जीता। 

हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अतिथि महापौर

प्रारंभ में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण सोनी, शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) संयोजक, नेता पक्ष तथा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, रामबाबू शर्मा, सोनू यादव ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  

प्रतियोगिता का आनंद लेते हुए दर्शक

ट्राफी और नगद राशि की प्रदान

नकूल वर्मा सहित 5 टॉप खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नगद राशि प्रदान की गई। वहीं  6 -15 वे स्थान के खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी प्रमाण पत्र और मानदेय राशि से सम्मानित किया गया।

यह थे निर्णायक

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राज्य शरीर सौष्ठव संस्थान उज्जैन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह, संभाग अध्यक्ष मकबूल वारसी, अमित कनौजिया, अनिल चावंड, अमजद खान जावरा, असलम खान द्वारा निभाई गई। मार्शल की भूमिका में राजकुमार शिंदे, शाबाज खान, सुरेश नायक, अजय चौरसिया रहे।