चेक बाउंस के मामले में फरार स्थाई वारंटी समरथ गिरफ्तार

चेक बाउंस के मामले में फरार स्थाई वारंटी समरथ गिरफ्तार

⚫ विशेष टीम का किया गठन

⚫ अपराधियों में मचा हड़कंप

हरमुद्दा
​रतलाम,29 अक्टूबर। जिले में अपराधियों और कानून से बचकर घूम रहे स्थाई वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। अभियान के तहत आलोट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के एक स्थाई वारंटी समरथ सेन को को दबोचने में सफलता हासिल की है।


​पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी और पुलिस टीम ने ​योजनाबद्ध तरीके से हुई कार्रवाई की। 
​माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, आलोट द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट (Negotiable Instruments Act) के एक प्रकरण में स्थाई वारंट जारी किया गया था। इस वारंट की तामील के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।

​पुलिस टीम ने पुख्ता सूचना और तकनीकी मदद के आधार पर दबिश देकर आरोपी समरथ (37 वर्ष) पिता प्रभुलाल सेन, निवासी करवाखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

​सतर्कता और संदेश

रतलाम पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना करने वाले और फरार वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।