धर्म संस्कृति : श्री श्री 1008 श्री जगद्गुरू आदि शंकराचार्य जी का जन्मोत्सव 21 अप्रैल को
⚫ पूजन, अभिषेक, हवन, आरती होगी त्रिवेणी तट पर
हरमुद्दा
रतलाम, 8 अप्रैल। श्री श्री 1008 श्री जगद्गुरू आदि शंकराचार्य जी का जन्मोत्सव 21 अप्रैल मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। त्रिवेणी तट प्रतिमा स्थल पर विभिन्न आयोजन होंगे।

सर्व ब्राह्मण समाज के संयोजक पुष्पेंद्र जोशी ने बताया कि 21 अप्रैल को प्रातः 9 बजे त्रिवेणी तट, रतलाम पर श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र समिति एवं सर्व ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान मे सनातन धर्म के पुनः स्थापक श्री श्री 1008 श्री जगतगुरु आदि शंकराचार्य जी का पूजन, अभिषेक, हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा।
आयोजन में शामिल होने का आह्वान
महारुद्र यज्ञ समिति के पंडित रामचंद्र शर्मा, नवनीत सोनी, रमेश व्यास, डॉ राजेंद्र शर्मा, मोहन भट्ट, लालचंद टांक, चेतन शर्मा, नर्मदशंकर भट्ट, रजनी व्यास, ताराबेन सोनी, भावना जोशी ने समस्त सनातन समाज से भगवान किया है कि सभी समाज जन अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर धर्म लाभ लें |
Hemant Bhatt