तहसील रतलाम से खाद वितरण के लिए टोकन वितरण की नवीन व्यवस्था
⚫ एक दिन पूर्व मिलेगे टोकन
हरमुद्दा
रतलाम 15 दिसंबर। रतलाम तहसील अंतर्गत खाद वितरण केन्द्र दिलीप नगर, बिरियाखेड़ी एवं मण्डी रतलाम के लिए किसानों को टोकन प्राप्त करने की नवीन व्यवस्था शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत 17 दिसंबर के लिए तहसील कार्यालय रतलाम से एक दिवस पूर्व 16 दिसंबर को समय दोपहर 2 से 3बजे तक खाद प्राप्त करने के लिए किसानों को टोकन वितरण किया जाएगा। गोदामों से टोकन वितरण व्यवस्था नहीं की जाएगी।
यह निर्णय उर्वरक वितरण के संबंध में कलेक्टर कार्यालय में प्रभारी कलेक्टर एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में लिया गया।
यूरिया की मिली रैंक
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग नीलम चौहान ने बताया कि 16 दिसंबर को दिलीप नगर विपणन संघ रतलाम, विपणन समिति सैलाना, विपणन समिति बाजना, विपणन समिति रावटी, विपणन समिति पिपलौदा, विपणन समिति आलोट एवं विपणन समिति ताल से किसानों को नगद वितरण नहीं किया जाएगा। जिलें को 16 दिसंबर को यूरिया की रैक प्राप्त होगी। जिसमें लगभग 1400 मेट्रिक टन यूरिया खाद प्राप्त होगा। तत्पश्चात 17 दिसंबर को उक्त केन्द्रों से यूरिया खाद का वितरण किया जाएगा।
यह थे मौजूद
बैठक में उपायुक्त सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Hemant Bhatt