संघ शताब्दी के उपलक्ष्य में ‘शून्य से शतक तक’ संगीत माला की उम्दा प्रस्तुति ने मनमोहा
⚫ संस्कार भारती रतलाम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
हरमुद्दा
रतलाम, 15 दिसंबर। संघ शताब्दी के उपलक्ष्य में संस्कार भारती इकाई रतलाम द्वारा ‘शून्य से शतक तक’ शीर्षक से एक भव्य संगीत माला का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। उम्दा गीतों की प्रस्तुति में उपस्थितों का मन मोह लिया।
संस्कार भारती के सुहास चितले ने बताया कि काटजू नगर स्थित संघ शताब्दी सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्र चौऋषि एवं विशिष्ट अतिथि हर्ष पटवा रहे। अतिथियों का स्वागत संस्कार भारती द्वारा किया गया। तत्पश्चात संस्कार भारती का ध्येय गीत सरस्वती संगीत महाविद्यालय की कु. सौम्या पन्हालाकर एवं रुद्र आचार्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं संस्था का परिचय प्रशांत शौचे ने दिया।
चलो जलाएं दीप वहां
कार्यक्रम के क्रम में किरण छाबड़ा द्वारा भारत वंदना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने ‘चलो जलाएं दीप वहां’ गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। बाल कलाकार अतुलित शर्मा ने ‘इतिहास गा रहा है…’ गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। प्रशांत शौचे ने ‘केसरी बाना सजाए’ वीर रस गीत, विनय मोघे ने ‘पूर्ण विजय संकल्प हमारा’, अक्षद पंडित ने ‘चरैवेति चरैवेति’, रूचि चौहान ने ‘निर्माणों के पावन युग में’, अंकुर शौचे ने ‘संस्कृति सब की एक’ तथा सुहास चितले ने ‘मन समर्पित तन समर्पित’ गीत प्रस्तुत किए। वहीं हेमंत कुलकर्णी द्वारा प्रस्तुत ‘हम करें राष्ट्र आराधन’ गीत को भी सराहना मिली। समापन कु. सोनाक्षी चावड़ा द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम्’ से हुआ। कार्यक्रम में सिंथेसाइजर पर रोहित परिहार एवं तबले पर तल्लीन त्रिवेदी ने संगत दी।
सभी कलाकारों ने दी कोरस में प्रस्तुति
गीत माला के अंतिम क्रम में शीर्षक गीत ‘शून्य से शतक तक’ सभी कलाकारों द्वारा कोरस में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन पुष्पेन्द्र जोशी एवं अनिमा शर्मा ने किया। मिलिंद करंदीकर ने आभार माना।
Hemant Bhatt