फंदा : मामा के घर आए भांजे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची
⚫ शनिवार को ही रामगढ़ से आया था भांजा
हरमुद्दा
बांसवाड़ा, 30 नवंबर। शनिवार को मामा के घर आए भांजे ने रविवार को दोपहर में घर के पास में ही झाड़ पर लटक कर अपनी जान दे दी। इस घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारकर चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस आत्महत्या के कर्म की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र के जानामेड़ी गांव में रविवार दोपहर को हुई। मृतक की पहचान रामगढ़ निवासी विकास (25) पिता प्रभु लाल निनामा के रूप में हुई है। मामा प्रकाश बामनिया ने बताया कि विकास शनिवार को ही घर आया था। उसने मामा के घर के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
गांव में झगड़े में हुई थी मारपीट
मामा और परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि विकास ने हाल ही में अपने गांव में किसी व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। उसे डर था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी, इसी डर के चलते उसने यह कदम उठाया।
सोमवार को होगा पीएम
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
Hemant Bhatt