वारदात : छोटे भाई ने लात घुसो से हमला कर बड़े भाई की कर दी हत्या

वारदात : छोटे भाई ने लात घुसो से हमला कर बड़े भाई की कर दी हत्या

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची

⚫ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

⚫ आरोपी को पुलिस ने किया राउंड अप

 हरमुद्दा
रतलाम,12 नवम्बर। आदिवासी अंचल में मंगलवार की रात को नशे की हालत में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लात घुसो से मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र गड़रिया से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात जिले के रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव उमर के लवनी पड़ा में छोटे भाई जितेन्द्र वसुनिया (26) का बड़े भाई मंगलसिंह पिता हिमा वसुनिया 30 वर्षीय से शराब के नशे में खाना लेट खाने की बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की जितेन्द्र ने बड़े भाई मंगलसिंह को लात घुसो से मारपीट कर धक्का दे दिया। जिससे बड़े भाई को सिर में चोट लगने से गंभीर घायल होकर अचेत हो गया।  

परीक्षण के उपरांत किया मृत घोषित

घायल मंगलसिंह को सुबह परिजन नजदीक के अस्पताल ले गए, जहा डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

आरोपी को किया राउंड अप

 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जितेन्द्र को राउंड कर लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।