मुद्दे की बात : लाड़ली बहना को दी जाने वाली राशि, उनका संवैधानिक हित लाभ, किसी का एहसान नहीं 

मुद्दे की बात : लाड़ली बहना को दी जाने वाली राशि, उनका संवैधानिक हित लाभ, किसी का एहसान नहीं 

लाड़ली बहना को धमकाना‌ और पलटजाना, भाजपा की सोची-समझी रणनीति

⚫ लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी का राजनीतिक औजार की उपयोग, भाजपा का चाल चरित्र चेहरा

⚫ 6 लाख को योजना से बाहर कर दिया, 30 लाख का नहीं कर रहे पंजीयन

हरमुद्दा
रतलाम, 15 दिसंबर। लाड़ली बहना को दी जाने वाली राशि उनका संवैधानिक हित लाभ है, किसी पार्टी का नीजि एहसान नहीं है।  केबिनेट मंत्री विजय शाह का लाड़ली बहना को धमकाने वाला बयान भाजपा की सोची-समझी रणनीति है।‌ योजना प्रारंभ होने के 2 महीने बाद ही नया पंजीयन बंद करने, 30 लाख पात्र लाड़ली बहना का पंजीयन नहीं करने, छः लाख लाड़ली बहना को योजना से बाहर कर देने से उपजे असंतोष को आतंकित कर दबाने का प्रयास है।‌ 

यह बात पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहीं। श्री सकलेचा ने कहा कि शासन कालीन बिछाकर उद्योगपतियों को रूपए दो रुपए में सैकड़ों एकड़ जमीन, सालों तक टेक्स में छूट आदि हजारों करोड़ों का लाभ, बिना शर्तों के दे रही हैं। ऐसे में लाड़ली बहना को मात्र हजार बारह‌ सौ के प्रतिमाह हितलाभ पर इस तरह का एहसान जताना, धमकाना और अपमानित करना भाजपा का पूंजीवादी चाल, चरित्र और चेहरा है। 

30 लाख वंचित

श्री सकलेचा ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में सतत पंजीयन   का उल्लेख होने के बाद भी मात्र दो महीने बाद 20 अगस्त 2023 को नया पंजीयन बंद कर 30 लाख पात्र लाड़ली बहना को संवैधानिक हित लाभ प्राप्त करने से वंचित किया गया तथा 6 लाख लाड़ली बहना का पंजीयन निरस्त कर दिया गया। चुनाव के लिए चार माह बाद ही अक्टूबर 2023 में ढाई सौ रुपए बढ़ा दिए, लेकिन अगले ढाई सौ रुपये 26 माह बाद नवम्बर 2025 में बढ़ाये गए। अब 3000 करने का लॉलीपॉप लगातार दे रहे हैं ।

परिवारों में असंतोष

श्री सकलेचा ने कहा कि भाजपा द्वारा लाड़ली बहना को राजनीतिक औजार बनाने से लाड़ली बहना परिवारों में जमकर असंतोष है। इस असंतोष को दबाने के लिए लाड़ली बहना को धमकाने का षड्यंत्र कैबिनेट मंत्री विजय शाह के माध्यम से किया गया है। 

कैसे कर सकती कार्रवाई भाजपा

श्री सकलेचा ने कहा की जो भाजपा हजारों करोड़ी भ्रष्टाचारी दाग को धोने वाली वाशिंग मशीन है। वह योजनाबद्ध तरीके से लाड़ली बहना को धमकाने और अपमानित करने वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई कैसे कर सकती है।