कर्मचारी सरोकार : वाजिब हकों के लिए कर्मचारी भरेंगे हुंकार 

कर्मचारी सरोकार : वाजिब हकों के लिए कर्मचारी भरेंगे हुंकार 

समस्याओं का निराकरण नहीं होने के चलते 18 मार्च को होगा प्रदर्शन

⚫ संयुक्त मोर्चा के प्रदर्शन में शामिल रहेगा मध्य प्रदेश  राज्य कर्मचारी संघ 

⚫ शिक्षकों की पात्रता परीक्षा टीईटी संबंधी लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश अनुचित

हरमुद्दा
रतलाम, 16 मार्च। वाजिब हकों के लिए कर्मचारी 18 मार्च बुधवार को हुंकार भरेंगे। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ शामिल रहेगा। मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही जिले के कर्मचारियों की अनेक लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए ज्ञापन भी कलेक्टर को सौंपा जाएगा।


मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी ने बताया कि 18 मार्च बुधवार को शाम 4 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय रतलाम पर एकत्रित होंगे। संयुक्त मोर्चा द्वारा शिक्षकों की पात्रता परीक्षा टीईटी संबंधी लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश को अनुचित बताते हुए व शिक्षा विभाग की मनमानी रोकने एवं संदर्भित आदेश निरस्त कराने के लिए मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा। 

जिला स्तरीय समस्याओं के प्रति प्रशासन का रुख संवेदनशील नहीं

साथ ही कर्मचारियों की जिला स्तरीय समस्याओं को लेकर भी  जिला  प्रशासन का रुख कर्मचारी के प्रति संवेदनशील प्रतीत नहीं हो रहा है, जो कर्मचारी की कर्तव्यनिष्ठा पर प्रश्न चिह्न अंकित करता है। जिले के कर्मचारियों की अनेक  समस्याएं लंबित है। शीघ्र निराकरण के लिए ज्ञापन भी जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

उपस्थित होने का आह्वान

राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी प्रमोद पाठक, अनिल मेहता, नरेंद्र पांढारकर, अशोक पवार, अशोक शर्मा, शंकर परमार, अनिता धोलपुरिया, सत्यनारायण सरवाड़, मीना राजावत, रमेश भाटी, अनिल तलोदिया, बाबूलाल लक्ष्कार, प्रहलाद प्रजापति, रमेश परमार, डॉ. राकेश राज शर्मा, डॉ. रविन्द उपाध्याय, प्रवीण रावल, जगदीश परिहार, डॉ. रमेश कटारा, परीक्षित पुरोहित, डॉ. अजय उपाध्याय, झूमा खराड़ी, मुकेश रावल, दिनेश रांगोठा, कन्हैया लाल गुजराती, दिनेश तिवारी, नरेंद्र जाट आदि ने साथियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपने वाजिब हकों के लिए हुंकार भरें।