धर्म संस्कृति : 162 श्रद्धालुओं ने पूर्वजों के लिए किया तर्पण

धर्म संस्कृति : 162 श्रद्धालुओं ने पूर्वजों के लिए किया तर्पण

⚫ शंकरगढ़ शक्ति पीठ पर मनाई सर्वपितृ अमावस्या

⚫ तर्पण की सामग्री भी उपलब्ध करवाई गायत्री परिवार ने

हरमुद्दा
रतलाम, 10 अक्टूबर। "पितरों को श्रद्धा दीजिए, वो आपको शक्ति देंगे" के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए गायत्री शक्तिपीठ शंकरगढ़ पर 162 श्रद्धालुओं ने श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिवस सर्वपितृ अमावस्या पर्व पर तर्पण किया गया। 

गायत्री परिवार के विवेक चौधरी एवं शिवपाल छपरी ने बताया कि शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ शंकरगढ़ रतलाम पर प्रातः 8 बजे पहले गायत्री यज्ञ तथा उसके पश्चात श्राद्ध तर्पण किया गया। जिसमें 162 श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गायत्री परिवार के आचार्यद्वय दामोदर प्रसाद शर्मा एवं महेश चौहान द्वारा कर्मकांड सम्पन्न करवाया गया। जबकि ट्रस्ट अध्यक्ष पातीराम शर्मा सहित नरेंद्र पाठक, सुरेंद्र जोशी, शंभूलाल पाटीदार, राजेश भाटी, अशोक कुमावत, विकास शैवाल, इंदु तिवारी, विजय सिंह चौहान, हुकुमचंद भारद्वाज इत्यादि ने उपस्थित रहकर आयोजन हेतु व्यवस्था में सहयोग दिया।

गायत्री परिवार में उपलब्ध करवाई तर्पण सामग्री

उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार की रतलाम शाखा द्वारा प्रतिवर्षानुसार सम्पूर्ण जिले के विभिन्न स्थानों पर निशुल्क सामूहिक श्राद्ध तर्पण के कार्यक्रम सम्पन्न करवाए गए है। इसमें तर्पण में लगने वाली सामग्री भी गायत्री परिवार द्वारा उपलब्ध करवाई  गई।