सामाजिक सरोकार : एक शाम दिवाकर गुरु के नाम का हुआ आयोजन
⚫ जैन दिवाकर नवयुवक मंडल द्वारा दिवाकर तपस्वियों का बहुमान कार्यक्रम संपन्न
हरमुद्दा
रतलाम, 19 अप्रैल। श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल द्वारा दिवाकर तपस्वियों के बहुमान का कार्यक्रम नीमचौक जैन स्थानक पर हुआ। इस अवसर पर एक शाम दिवाकर जी के गुणगान का आयोजन भी हुआ।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडल के अध्यक्ष आशीष कटारिया, महामंत्री वीरेंद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष अरिहंत बोराना ने बताया की श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ नीमचौक के वर्षीतप तपस्वियों का बहुमान कार्यक्रम दिवाकर प्रभु भक्ति के साथ संपन्न हुआ।गायक सुमित कुदाल, अशोक लालवानी ने अपनी सुमधुर गायकी से सभी का मनमोह लिया। ऐसा आयोजन बहुत समय बाद श्री संघ मे हुआ है। संघ गौरव महेन्द्र बोथरा ने खूब-खूब अनुमोदना करते हुए नवयुवक मंडल की सराहना की।
शाल माला और स्मृति चिह्न से बहुमान

कार्यक्रम के संयोजक शुभम भंडारी, मोहित खीमेसरा ने बताया की संघ के तपश्वी रत्न विनोद बाफना, राजेश बरबोटा, पंकज बरबोटा, हार्दिक झामर, मंजू चाणोदिया, सुनीता ओहरा, पुष्पा पूंगलिया, मंजू पूंगलिया, किरण बोथरा, निर्मला बोराना, अनिता बोराना, मंगला धोका, इंदु कटारिया, कल्पना गांधी, सीमा खीमेसरा, राखी ओरा, रेखा खीमेसरा, हर्षा बरबोटा, पद्मा बरबोटा, दीप्ती झामर, स्वाति मेहता, टिशा पटवा, मुस्कान भटेवरा, चहेती काठेड़, तनिया मेहता, एकशना वर्षीतप आराधक राजमल चतर, शांताबाइ मालवी का नवयुवक मंडल की ओर से शाल माला और स्मृति चिह्न से बहुमान किया गया।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष अजय खिमेसरा, महामंत्री विनोद कटारिया, संघ रत्न इन्दरमल जैन, महेन्द्र बोथरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुरेश कटारिया, अमृत कटारिया, जयंतीलाल डांगी, विनोद बाफना, रवि बोथरा, प्रो मनोहर जैन, विप्लव जैन, गौरव मूणत, प्रितेश गादिया आदि प्रमुख जन, महिला मंडल, बहु मंडल नवयुवक मंडल, बालक-बालिका मंडल के सभी साथीगण उपस्थित थे। संचालन आशीष कटारिया ने किया। आभार वीरेन्द्र कटारिया ने माना।
Hemant Bhatt