साँई श्री इंटरनेशनल एकेडमी में 11वां स्थापना समारोह साँई समागम मनाया
हरमुद्दा
रतलाम, 3 नवम्बर। गंगासागर क्षेत्र स्थित साँई श्री इंटरनेशनल एकेडमी में 11वां स्थापना समारोह साँई समागम मनाया गया।

संस्थापक राकेश देसाई एवं विनीता देसाई व प्राचार्य डॉ. श्वेता विंचुरकर ने बताया कि इस दौरान बाबा का आकर्षण श्रृंगार किया गया इसके पश्चात हवन पूजन व गरबा आराधना की गई।
बाबा को भोग लगाकर की आरती
हवन प्रक्रिया दिल्ली गुरुकुल से आए आचार्य सत्यम शास्त्री ने संपन्न की। अंत में बाबा को भोग लगाकर आरती कर प्रसादी वितरित की गई कार्यक्रम में शिक्षक व समाजजन मौजूद थे ।
Hemant Bhatt