पुलिस को सफलता : देश के साथ रतलाम जिले में चोरी को अंजाम देने वाले तीन कंजर पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस को सफलता : देश के साथ रतलाम जिले में चोरी को अंजाम देने वाले तीन कंजर पुलिस की गिरफ्त में

आरोपियों ने दिल्ली, केरल बेंगलुरु, भोपाल, उज्जैन, जावरा में चोरी की घटना को किया कबूल

⚫ आरोपियों के कब्जे से 4 लाख के जेवरात, ₹100000 नगद जब्त

हरमुद्दा
रतलाम, 1 मई। देशभर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन कंजारों को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है चोरों के कब्जे से जावरा में हुई चोरी के जेवरात सहित नगदी जब्त हुए हैं जिनकी कीमत ₹500000 हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक पत्रकारों को जानकारी देते हुए

बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों ने दिल्ली, बेंगलुरु, केरल, भोपाल, उज्जैन, रतलाम जिले में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। रतलाम जिले के जावरा में 28 अप्रैल 2025 को अजय पिता जयंतीलाल कियावत ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में तकरीबन 4 लाख के सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी ले जाने की जानकारी दी। जिस पर से थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 152/2025 धारा- 331(3),305 A बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सीसीटीवी फुटेज और बस कंडक्टर से मिली जानकारी

आरोपियों को तकाश करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया।  सीसीटीवी फुटेज तथा तकनिकी संसाधनों का उपयोग कर साक्ष्य जुटाए। कुछ संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। अलग अलग स्थानो के करीबन 100 से 200 किलोमीटर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी कैमरे, सायबर सेल व बस कंडक्टरों से पूछताछ की तो संदिग्ध व्यक्तियों के चित्तौड़गढ़ राजस्थान जाने की जानकारी मिली।

चित्तौड़गढ़ बस स्टैंड से पकड़ में आए तीनों

चित्तौड़गढ़ राजस्थान पहुंचकर संदिग्धो की तलाश रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेण्ड पर करते 03 संदिग्ध व्यक्ति बस स्टेण्ड के पास चित्तौड़गढ़ राजस्थान से मिले, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्तियो के चेहरे एवं कपड़े मैच होने पर उन्हें पकड़ा पूछताछ की तो हर घटना उन्होंने कबूल ली।

इन्हें किया पुलिस ने गिरफ्तार

⚫ रामप्रसाद पिता धनराज बागरिया, कंजर उम्र 20 साल निवासी बलड़ी विजयनगर थाना भिनाय जिला अजमेर राजस्थान।

⚫ मुरारी पिता गोपाल बागरिया कंजर उम्र 19 साल निवासी ग्राम आमली थाना फुलिया कलाँ जिला भीलवाड़ा। 

⚫ मंगल पिता रामचन्द्र बागरिया कंजर उम्र 19 साल निवासी ग्राम बावलाखेड़ा थाना गुलाबपुरा, जिला भीलवाडा राजस्थान।

आरोपियों को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

अपराधिक रिकार्ड

आरोपी मंगल पिता रामचन्द्र बागरिया कंजर के विरुद्ध थाना माधवनगर जिला उज्जैन पर धारा 380, 457 भादवी का प्रकरण पंजीबद्ध है।

यह मिला आरोपियों के कब्जे से

एक सोने का पेंडल 2 ग्राम, सोने की चैन 15 ग्राम, सोने की 04 अंगुठी 12 ग्राम की, 02 जोड़ सोने के कान के करीबन 5 ग्राम ( कीमती करीबन 04 लाख रुपये ) व नगदी रुपये तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी के पायजेब 03 जोड़, चांदी की बिछिया 02 जोड़, एक टायटन की घड़ी करीबन 10 हजार रुपए की, 07 घड़ियां सामान्य एवं पर्स जिसमे फरियादी का आधार कार्ड एवं दुकान का विजिटिंग कार्ड कुल सामान कीमती करीब 05 लाख रुपए है। 

इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, सहायक उप निरीक्षक रणवीरसिह तोमर, प्रधान आरक्षक जाकीर खान, मृदंग सातपुते, आरक्षक जीवन, ललित, शैलेन्द्रसिह, सुरेन्द्र पाल, सिंह सोनपाल, रामप्रसाद, आरक्षक मोहित, विष्णु, रणजीत व  सायबर सेल रतलाम विपुल भावसार की सराहनीय भुमिका रही है ।