आत्महत्या : घर के पीछे जामफल के पेड़ पर लगाया यास्मीन ने फांसी का फंदा

आत्महत्या : घर के पीछे जामफल के पेड़ पर लगाया यास्मीन ने फांसी का फंदा

एक बेटा और एक बेटी है यास्मीन के

⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

⚫ फंदे से उतार कर पहुंचाया अस्पताल

हरमुद्दा
रतलाम, 19 फरवरी। घर के पीछे यास्मीन ने जामफल के पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना मिलते ही सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर निवासी यास्मीन पति इरशाद (29) घर के बाड़े में जामफल के पेड़ पर लगे झुले की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पति इरशाद के उड़ गए होश

 सुबह 6:30 बजे जैसे ही पति इरशाद की नींद खुली और वह बाड़े में गया तो पत्नी को फांसी के फंदे पर देख कर उसके होश उड़ गए।

पुलिस ने शव को भिजवाया मेडिकल कॉलेज

परिजनों का शोर सुनकर आस-पड़ोस के रहवासियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रवाना किया।

यासमीन का एक बालक और एक बालिका

 पुलिस के अनुसार महिला ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या की है। मृतक महिला के एक 10 वर्षीय बालक और एक 09 वर्षीय बालिका है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों का तलाशने में जुट गई है।