दुर्घटना : रतलाम 8 लेन पर आगे चल रहे ट्राले ने लगाया ब्रेक तो ट्रेवलर जा घुसी पीछे, 16 घायल

दुर्घटना : रतलाम 8 लेन पर आगे चल रहे ट्राले ने लगाया ब्रेक तो ट्रेवलर जा घुसी पीछे, 16 घायल

पालीताना, गिरनार की तीर्थ कर आ रहे थे सभी मंदसौर 

⚫ सभी घायलों को लाए रतलाम मेडिकल कॉलेज

⚫ गम्भीर घायल को ले गए बड़ौदा

हरमुद्दा
रतलाम, 30 मई। रतलाम 8 लेन पर आगे चल रहे ट्राले ने अचानक ब्रेक लगाया तो पीछे चल रही ट्रेवलर जा घुसी। हादसे में 16 घायल हो गए। सभी पालीताना, गिरनार की तीर्थ कर मंदसौर जा रहे थे। घायलों को  रतलाम मेडिकल कॉलेज लाए, जहां उपचार चल रहा है। गम्भीर घायल को बड़ौदा ले गए। 

जानकारी के अनुसार, सभी घायल जैन एवं रांका परिवार से है। मंदसौर के रांका परिवार के 2 और जैन परिवार के 13 लोग यात्रा पर एक साथ गए थे। मंदसौर से यह सभी रविवार को रवाना हुए थे। पहले वे गुजरात के शंखेश्वर तीर्थ गए। वहां से पालीताणा के बाद गिरनार जी आए थे। वापस मंदसौर लौटते समय रतलाम के पास हादसा हो गया।

16 लोग घायल, 3 गंभीर

पुलिस ने बताया कि 8 लेन पर हड़सर के पास रेत से भरा ट्रॉला आगे चल रहा था। ट्रॉला चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, तभी पीछे से आ रही मिनी बस (ट्रेवलर) उसमें पीछे से जा घुसी। हादसे में 16 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। गम्भीर घायलों को  बड़ौदा ले गए हैं। 

अधिकतर लोगों के हाथ पैरों में आई चोटें

हादसे में अधिकतर लोगों के हाथ पैरों में चोटें आई है। तीन लोग गंभीर है, जिनमें रमेश पिता बाबूलाल को हेड इंज्युरी, लक्ष्मी पिता नीलम मारू को सिर-कमर और दिव्या पति धीरज जैन के पैर और कमर में लगी है। जिन्हें आईसीयू में एडमिट किया है।

यह हुए घायल

⚫ क्लीनर आरिफ पिता बाबू (40)

⚫ प्रतीक पिता प्रेमचंद (32)

⚫  रमेश पिता बाबूलाल (55)

⚫ लक्ष्मी पति नीलम मारू (50)

⚫ दिनेश पिता कन्हैयालाल रांका (53)

⚫ अक्षय पिता विमल चंद (40)

⚫ प्रमोद काकरिया (65)

⚫ जितेंद्र पिता चौथमल (48)

⚫ धीरज पिता प्रमोद (36)

⚫ दिव्या पति धीरज जैन (35)

⚫ गौतम पिता धीरज जैन (15)

⚫ सीमा पति रितेश (30)

⚫ नव्या पिता रितेश (20)

⚫ अरुण पिता नीलम जैन (40)

⚫ आलोक पिता मोहनलाल जैन (32)।