सामाजिक सरोकार : सफाई मित्रों का अभिनंदन कर किया मिठाई वितरण

सामाजिक सरोकार : सफाई मित्रों का अभिनंदन कर किया मिठाई वितरण

एमआईसी मेंबर एवं स्वास्थ्य समिति प्रभारी विशाल शर्मा द्वारा दीप मिलन समारोह का आयोजन 

⚫ समृद्धि के साथ शहर करें विकास : महापौर

⚫ हमारा सहयोग करना जनता का नैतिक कर्तव्य : स्वास्थ्य समिति प्रभारी

हरमुद्दा
रतलाम, 15 अक्टूबर। नगर निगम के स्वास्थ्य समिति द्वारा दीप मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शहर को साफ और स्वच्छ करने वाले सभी सफाई मित्रों का दीपावली अभिनंदन कर उन्हें तिलक लगाकर एवं मिठाई वितरण कर किया गया। 

एमआईसी मेंबर एवं स्वास्थ्य विभाग समिति प्रभारी विशाल शर्मा बताया कि गणगोरिया उकाला त्रिवेणी रोड पर हुए आयोजन की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया।

जोन प्रभारी को तिलक लगाकर अभिनंदन करते हुए महापौर

अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने सफाई मित्रों, दरोगाओं तथा जोन प्रभारी को तिलक लगाकर अभिनंदन किया और मिठाई वितरित की।

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पवार, आदर्श व्यायामशाला अध्यक्ष महावीर पहलवान, कल्याण गुरु नगर संरक्षक कैलाश भारतीय कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा स्वास्थ्य समिति सदस्य पार्षद देवश्री पुरोहित, पार्षद हितेश कामरेड, पार्षद योगेश पापटवाल, पार्षद आशा रावत स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र सिंह पवार, समस्त जोन प्रभारी, दरोगा एवं विभागीय स्टाफ की मौजूदगी थे।

शहर समृद्धि के साथ करें विकास

महापौर संबोधित करते हुए

हमारे सबसे बड़े त्यौहार दीपावली पर्व पर हमारी सफाई व्यवस्था चाक चोबंद रहे। जिससे मां लक्ष्मी की कृपा हमारे शहर पर बनी रहे। शहर समृद्धि के साथ विकास करें।

प्रहलाद पटेल, महापौर नगर निगम रतलाम

हमारा सहयोग करना जनता का नैतिक कर्तव्य

स्वास्थ्य समिति प्रभारी श्री शर्मा विचार व्यक्त करते हुए

शहर की सफाई करना निश्चित हमारा काम है, लेकिन शहर में यहां वहां कचरा ना फैला कर नियत स्थान एवं कचरा गाड़ी में कचरा डालकर हमारा सहयोग करना भी जनता का नैतिक कर्तव्य है। 
विशाल शर्मा, एमआईसी मेंबर एवं स्वास्थ्य समिति प्रभारी