सनसनीखेज हत्या : स्वास्थ्य कर्मचारी की पत्नी और बेटी की हत्या

सनसनीखेज हत्या : स्वास्थ्य कर्मचारी की पत्नी और बेटी की हत्या

डेढ़ साल का बालक सुरक्षित था पालने में

⚫ घर से मोबाइल और ज्वेलरी गायब

⚫ पुलिस जुटी हर एंगल से जांच में

हरमुद्दा
कोटा, 8 नवंबर। स्वास्थ्य कर्मचारी की पत्नी और बेटी की हत्या हो गई पति शाम को जब घर आया दरवाजा नहीं खुला, तो अब अंदर गया तो हक्का-बक्का रह गया। बेटी बेसुध थी तो पत्नी अंदर लहू लुहान। तत्काल अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। 

घटना आरकेपुरम थाना इलाके के रोजड़ी की है। इटावा (कोटा) निवासी भगवान वैष्णव एक निजी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य कर्मचारी है। साल 2011 से पत्नी ज्योति (32), बेटी पलक (8) और डेढ़ साल के बेटे के साथ रोजड़ी में किराए से रह रहा है।

लेकिन वे दोनों नहीं आए

पति भगवान वैष्णव

भगवान वैष्णव ने बताया कि मैं रोज 12 बजे अस्पताल जाता हूं। रात 8 बजे घर आता हूं। इस बीच घर पर दो बार फोन करता हूं। शुक्रवार को भी शाम 4 बजे और 6 बजे कॉल किया था, लेकिन मोबाइल स्विचऑफ था। मुझे लगा ज्योति सो रही होगी।
काफी देर तक हॉर्न बजाया, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। हालांकि, डेली उसके हॉर्न बजाते ही बेटी या पत्नी गेट पर आ जाती थी।

बेटी थी स्कूल ड्रेस अचेत, मां कीचन में लहू लुहान

अंदर जाकर देखा तो कमरे में पलक स्कूल ड्रेस में अचेत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले पर चोट के निशान थे। उसको तुरंत हॉस्पिटल लेकर गया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने घर में जाकर देखा तो ज्योति कीचन में लहूलुहान हालत में थी। ज्योति को भी लोग हॉस्पिटल लेकर गए, डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ज्योति और भगवान को डेढ़ साल का बेटा सुरक्षित है वो पालने में था।

मोबाइल व ज्वेलरी गायब

पुलिस के अनुसार ज्योति की ज्वेलरी और मोबाइल गायब है। इसलिए आशंका है कि हत्या चोरी के इरादे से की गई हो। पुलिस हर एंगल से मामले में जांच कर रही है।