चुनावी हलचल : बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने लिए फॉर्म
⚫ उम्मीदवारी जताने की अंतिम तारीख 19 अगस्त
⚫ 23 अगस्त को होगा मतदान
⚫ 24 अगस्त को होगी मतगणना
हरमुद्दा
रतलाम, 18 अगस्त। जिला न्यायालय और उसके बाहर इन दिनों बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर अंदर ही अंदर काफी उत्साह नजर आ रहा है। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने फार्म लिए हैं। सचिव पद के लिए तीन लोगों ने फार्म लिए हैं। उम्मीदवारी जताने की अंतिम तारीख 19 अगस्त तय की गई है।

बार एसोसिएशन के द्वि वार्षिक चुनाव को लेकर उम्मीदवार अपने-अपने शुभचिंतकों के साथ प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। जितने भी परिचित हैं, उनके परिचित वकीलों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दस्तक दे रहे हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ने लगा है। अपने अपने संबंधों को भुनाने में लगे हुए हैं। प्रत्यक्ष मिलकर और अप्रत्यक्ष रूप से भी अपने पक्ष में मतदान करने के लिए पुरजोर प्रयास किया जा रहे हैं।
19 अगस्त शाम 4 बजे तक होंगे फॉर्म जमा
मुख्य चुनाव अधिकारी आशुतोष अवस्थी के ने हरमुद्दा को बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष के लिए चार, सचिव पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए तीन एवं पुस्तकालय सचिव के लिए एक तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए 12 उम्मीदवारों ने फार्म लिए हैं। फार्म जमा करने के लिए 18 एवं 19 अगस्त की तारीख तय की गई है 18 अगस्त तक कोई फार्म जमा नहीं हुए 19 अगस्त को शाम 4:00 बजे तक फार्म जमा होंगे।
यह चार ले गए अध्यक्ष पद के लिए फॉर्म
श्री अवस्थी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अब तक चार अभिभाषक फॉर्म लेकर गए हैं जिनमें दशरथ पाटीदार, सुनील लखोटिया, विमल छिपानी और राकेश शर्मा है। सचिव पद के लिए चेतन केलवा, हेमंत शर्मा, तेज कुमार चौधरी ने फार्म लिए हैं।
चुनाव मैदान से हटने की अंतिम तारीख 21 अगस्त
श्री अवस्थी ने बताया कि फॉर्म की जांच के पश्चात चुनाव में उम्मीदवारी जताने वाले उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी। जो व्यक्ति चुनाव मैदान में उम्मीदवारी जताना नहीं चाहते हैं ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने फार्म जमा करवा दिए हैं, वे अपने फार्म 21 अगस्त दोपहर 3:30 तक तक वापस ले सकते हैं। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि चुनाव मैदान में कितने उम्मीदवार हैं।
23 अगस्त को होगा मतदान
श्री अवस्थी ने बताया कि 23 अगस्त को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक जिला अभिभाषक संघ रतलाम के नवीन अभिभाषक संघ के नवीन कक्ष में मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। मतगणना का कार्य 24 अगस्त को सुबह 11 बजे के पश्चात मतदान स्थल पर आरंभ होगा।
⚫ 21 अगस्त को सुबह 11 से 3:30 बजे तक नाम वापसी के लिए आवेदन पत्र दे सकेंगे।
⚫ 21 अगस्त को ही 3:30 बजे के पश्चात उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
Hemant Bhatt