खेल सरोकार : देश मे डोपिंग को रोकने के मामले में नीति बनेगी नागालैंड में होने वाली बैठक में

खेल सरोकार : देश मे डोपिंग को रोकने के मामले में नीति बनेगी नागालैंड में होने वाली बैठक में

मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान होंगे शामिल

हरमुद्दा
रतलाम, 8 अप्रैल। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक नागालैंड (कोहिमा) में 14 व 15 अप्रैल को आयोजित होगी। इस बैठक में मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान भी भाग लेंगे।


श्री खान ने बताया कि बैठक में साउथ एशिया एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. ललित भनोट विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

विश्व इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर होगी चर्चा

नागालैंड में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की इस बैठक में भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा बनाए गए खेल अधिनियम 2025 पर चर्चा की जाएगी। साथ ही वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा भारत को आबंटित विश्व इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सम्बंध में विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही डोपिंग के दोषी पाए गए खिलाड़ियों पर कार्रवाई तथा देश मे डोपिंग को रोकने के मामले में नीति बनाई जाएगी।