कलेक्टर की कार्रवाई : निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं लेने वाले रवि रावत और रश्मि जैन को किया निलंबित
⚫ अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में रहेगा मुख्यालय दोनों का
⚫ रहेगी पात्रता जीवन निर्वाह भत्ते की
हरमुद्दा
रतलाम, 19 नवंबर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में रुचि नहीं लेने वाले रवि रावत और रश्मि जैन को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवश्य के दौरान दोनों का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय रतलाम शहर 220 में रहेगा। निलंबन अवधि के दौरान जीवन निवार्ह भत्ते की पात्रता होगी।

कलेक्टर मिशा सिंह
कलेक्टर मिशा सिंह ने वाणिज्य कर व्रत दो कार्यालय रतलाम के सहायक वर्ग 3 रवि रावत विधानसभा क्षेत्र 220 रतलाम सिटी बूथ क्रमांक 38 के बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन्होंने अपने कार्य में रुचि नहीं लेते हुए लापरवाही बरती। क्षेत्र में मात्र दो गणना पत्रक डिजिटाइजेशन का ही कार्य किया। मंगलवार को हुई समीक्षा के दौरान कार्य संतोषजनक नहीं मिला।
सहायक अध्यापक रश्मि जैन भी निलंबित
इसी तरह प्राथमिक विद्यालय ढोलवाड़ की सहायक अध्यापक रश्मि जैन को विधानसभा क्षेत्र 220 के मतदान केंद्र क्रमांक 15 का बीएलओ नियुक्त किया था। इन्होंने भी अपने कार्य में रुचि नहीं लेते हुए लापरवाही बरती। कार्य की समीक्षा के दौरान मात्र एक गणना पत्र के डिजिटाइजेशन का कार्य किया गया। मंगलवार को हुई समीक्षा के दौरान कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है
अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में रहेगा मुख्यालय
कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से रवि रावत और रश्मि जैन को निलंबित कर दिया। निलंबित अवधि के दौरान इनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय विधानसभा सीट 220 नियत किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Hemant Bhatt