रतलाम प्रेस क्लब का सामाजिक सरोकार : ‘‘टेक्निकल टीचर’’ का हुआ भव्य प्रीमियर शो

रतलाम प्रेस क्लब का सामाजिक सरोकार : ‘‘टेक्निकल टीचर’’ का हुआ भव्य प्रीमियर शो

बालिका शिक्षा और बाल विवाह जागरूकता के लिए दिखाई फिल्म

⚫ पुलिस ने भी की सहभागिता

हरमुद्दा
रतलाम, 5 जून। सामाजिक सरोकार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए रतलाम प्रेस क्लब द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन और बाल विवाह के विरोध में जनजागरण के उद्देश्य से बनी फिल्म ‘‘टेक्निकल टीचर’’ का भव्य प्रीमियर शो आयोजित किया गया। यह फिल्म ईशान फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है, जिसमें रतलाम प्रेस क्लब मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़ा है। आयोजन के दौरान रतलाम के एसपी अमित कुमार ,एएसपी राकेश खाका भा विशेष रूप से मौजूद थे।

प्रीमियर शो देखते हुए एसपी, समीप है प्रेस क्लब अध्यक्ष

रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी एवं सचिव यश शर्मा ने बताया कि संस्था ने अपने सामाजिक दायित्यों को सदैव भली-भांति निभाया है। इसी कड़ी में बालिका शिक्षा को प्रोत्सााहित करने वाली फिल्म का भी निर्माण किया गया है।

प्रेस क्लब के प्रयास सार्थक

एसपी अमित कुमार ने  रतलाम प्रेस क्लब के प्रयासो को सार्थक बताते हुए कहा कि फिल्म के माध्यम से समाज में व्याप्त रूढ़ियों और बालिकाओं की शिक्षा में आ रही चुनौतियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रेस का प्रयास सराहनीय हैं। हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होगी फ़िल्म

उपस्थित दर्शकों ने फिल्म की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल निश्चित ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होगी। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा और सभी कलाकार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पत्रकार और उनके परिजनों ने फिल्म के आनन्द लेने के साथ ही उसके संदेश को अधिक से अधिक प्रसारित कर सामाजिक सरोकार की दिशा में अपने संकल्प को भी दोहराया।

स्थानीय कलाकारो ने ही निभाए किरदार

फिल्म में अपनी भूमिका का निर्वाह करने वाले कलाकार

फिल्म टेक्निकल टीचर की कहानी गांव की एक बच्ची फुलवा और उसकी अंग्रेजी की शिक्षिका के इर्द गिर्द घुमती है। फिल्म की पटकथा में गांव में बाल विवाह की रूढ़ि वादी परंपरा, स्कूल छोड़ने पर मजबूर बच्चियां और  सरकारी स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था और तकनीक के उपयोग से परीक्षा परिणाम सुधारने की सुखद अंत के साथ समाप्त होती है। खास बात ये है कि फिल्म के कलाकारों से लगाकर फिल्म के  सारे पात्र भी रतलाम जिले से ही लिए गए है। इस फिल्म की शुटिंग भी रतलाम शहर और जिले के नामली क्षेत्र के गांव बड़ौदा में की गई है।

पुलिस ने निभाया धर्म

जिले में बालिका शिक्षा और बाल विवाह के प्रति जागरूक करने का जो बीड़ी रतलाम प्रेस क्लब ने ईशान फिल्म के माध्यम से उठाया है। उसमें पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। 

किया अतिथियों का स्वागत

फिल्म के प्रीमियर के दौरान भी जहां एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाका, सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया, ट्रेफिक डीएसपी आनंद सोनी, टीआई स्टेशन रोड स्वराज डाबी भी मौजूद रहे। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, सचिव यश शर्मा एवं निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा ने सभी का स्वागत किया।