परिजन थे सभी नीचे, बहू ने ऊपर कमरे में लगाई फांसी
⚫ ससुर है रिटायर्ड डॉक्टर
⚫ 34 वर्षीय महिला के आत्महत्या का कारण अज्ञात
⚫ सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर
हरमुद्दा
रतलाम, 1 मार्च। शाम को परिजन सभी नीचे थे बहु ऊपर गई और कपड़ा सुखाने के रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला कमरे में फर्श पर पड़ी हुई थी रस्सी टूटी हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह घटना है शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के कस्तूरबा नगर गृह निर्माण समिति में रहने वाले गौड़ परिवार की। रिटायर्ड चिकित्सक गणराज गौड़ की बेटे नवीन गौड़ की पत्नी नीता (34) ने शनिवार शाम को ऊपर कमरे में जाकर कपड़े सुखाने की रस्सी से फंदा बनाया और लटक गई। नीचे ससुर गणराज गौड़, पति नवीन, ननद, 10 वर्षीय बेटा थे। काफी देर तक जब नीता नीचे नहीं आई तो परिजन ऊपर गए। अंदर से दरवाजा बंद था। खटखटाया नहीं खोला। पुलिस को सूचना दी गई।
फंदा भी टूट गया
पुलिस आई दरवाजा तोड़ा तो नीता नीचे फर्श पर पड़ी हुई थी। गले में रस्सी का फंदा था। एक टुकड़ा ऊपर लटक रहा था। रस्सी कमजोर होने के कारण टूट गई। कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
पुलिस जुटी जांच में
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की सूचना पर एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Hemant Bhatt